ऊना/सुशील पंडित : नकड़ोह के एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने की शिकायत अंब थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अवतार सिंह पुत्र ओम प्रकाश गांव टूंडखडी, डाकघर नकडोह, तहसील अम्ब ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को गुजरात के सूरत का एक व्यक्ति उनकी पत्नी को बहला फुसला कर कहीं ले गया है। आरोपी का नाम संदीप बमजा पुत्र भूपत भाई बमरोली रोड, जिला सूरज बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर महिला की तालाश शुरू कर दी है।
