Himachalसद्-भावना के नाम पर हिन्दू विरोध और और देव भूमि में अवैध...

सद्-भावना के नाम पर हिन्दू विरोध और और देव भूमि में अवैध घुसपैठ नहीं होने देंगे: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस मुस्लिम लीग बन रही है और बीजेपी कांग्रेस बन गई है

देव भूमि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और समाज को बचाने के लिए उनके शरीर में रक्त की आखिरी बूंद आखिरी सास तक प्रयास जारी रहेगा

ऊना/सुशील पंडित: बिलासपुर में कल सद्भावना यात्रा ने एक बार फिर देव भूमि हिमाचल प्रदेश के शान्त माहौल को गर्माने का कार्य किया है इस सद्भावना यात्रा का विरोध करते हुए अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस सद्भावना यात्रा में हिन्दू समाज का विरोध और अवैध घुसपैठ तथा अवैध कब्जे को बढ़ावा देने का कार्य किया है जो कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी वर्ग के स्थाई निवासी को स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस के हाई कमांड पर सवाल करते हुए कहा कि क्या अब हाई कमांड अब इन नेताओं को अपने दूसरे मंत्रियों की तरह इनको भी दिल्ली बुलाकर फटकार लगाएंगी या यह सब इनके इशारे पर किया गया है?

इस यात्रा के लगने वाले नारे और कांग्रेस नेताओं के बयान जिसमें अपने अधिकार और न्याय के लिए लड़ने वाले लाखों हिमाचलियों की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस के नेता ने जो हमारे समाज के लोगों को असामाजिक और सांप्रदायिक और दंगाई कहा है उनको अब यह साबित करना पड़ेगा कि हिन्दू समाज ने कौन सा सांप्रदायिक दंगा किया है और हिन्दू समाज असामाजिक है। उनके मंत्री अनिरुद्ध राणा सांप्रदायिक हैं? जिन्होंने विधान सभा में सत्य कहने की हिम्मत दिखाई थी।अपने समाज और अपनी बच्चियों की रक्षा तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को सरकार के आगे शान्ति पूर्वक रखना क्या सांप्रदायिक है? अगर हिन्दू समाज सम्प्रदायिक होता तो 97% हिंदुओं के होते आप यह सद्भावना यात्रा निकाल ही नहीं पाते।

सद्भावना यात्रा में लगे नारे जैसे, ये देश है हम आप का नहीं किसी के बाप का कौन सी सद्भावना का संदेश दे रहे हैं? इस यात्रा की आवश्यकता बंगलादेश और कश्मीर जैसे या पश्चिम बंगाल में है। इसका जवाब जब हम आपके सामने आएंगे तब पूछा जाएगा और जवाब भी लिया जाएगा।

यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने आगे कहा कि इस प्रकरण पर बीजेपी की चुप्पी उनके दादा गुरु स्व श्री बी एल शर्मा प्रेम सिंह जी की वो भविष्यवाणी को सत्य साबित करती है जिसमे उन्होंने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा कि आज की कांग्रेस कल की मुस्लिम लीग बनेगी और आज की बीजेपी कल की कांग्रेस बनेगी। लेकिन अनाथ केवल हिन्दू होगा जो 1947 से पहले भी अनाथ था और आज भी अनाथ है और तब भी अनाथ होगा। उसका जीता उदाहरण आज हिमाचल प्रदेश में दिख रहा है कि लड़ने वाले हिन्दू समाज के साथ न कल की कांग्रेस खड़ी है और न आज की बीजेपी और उसके संगठन खड़े है। हिंदुओं को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ेगी।

लेकिन जब तक हमारे शरीर के रक्त की एक भी बंद है और एक भी सांस है इन इस्लामिक जिहादियों के और उनके दलालों की योजनाएं कभी सफल नहीं होंगी और देव भूमि हिमाचल प्रदेश की रक्षा के लिए चल रहा यह संघर्ष आखिर अवैध मस्जिद और आखिर अवैध घुसपैठियों को बाहर करने तक जारी रहेगा उसके लिए बम्बर जैसे जितने भी नेता इनके समर्थन में खड़े हो जाएं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हिंदुओं से आह्वाहन किया है कि ऐसे नेताओं का बहिष्कार करो जो हमारी वोटों से बनकर हमारे शत्रुओं और अवैध घुसपैठियों के समर्थन में खड़े होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...