टकारला में महिला के साथ मारपीट

ऊना/सुशील पंडित : ऊना में टकारला गांव के शिव नगर इलाके से एक महिला के साथ मारपीट का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारों के अनुसार अंब थाने में दी गई एक शिकायत में अमित कुमार पुत्र ओंकार चंद निवासी टकारला ने लिखा है कि शनिवार को जब वह काम से घर लौटा तो उसकी मां घर के कार्यों में व्यस्त थी। अचानक ही शाम के लगभग 5 बजे गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। अमित का पुलिस शिकायत में कहना है कि गांव के रहने वाले केवल कृष्ण पुत्र हुकम चंद लगभग पांच अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुसा और उसकी माता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने अपनी माता को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...