Breaking Newsमहिला ने पति की करंट लगाकर की हत्या, जाने मामला

महिला ने पति की करंट लगाकर की हत्या, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को 2 दिन तक घर में बंद रखा। बाद में बदबू आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को कत्ल की जानकारी दी। सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के तौर पर हुई है। घटना आगरा के नगला काछियान की है। 

पुलिस ने बताया कि नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और 2 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी महिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था और प्रीति को रोज परेशान करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया। 

महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ

अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से नीरज की मौत हो गई और महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो प्रीति ने कमरे को ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई, जहां उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रीति कुशवाहा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या की वजह घरेलू कलह बताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...