Flight में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : मलेशिया से भारत आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंची एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक महिला मृत मिली है। जब मंगलवार को फ्लाइट चेन्नई पहुंची तो विमान में एक 37 साल की महिला मृत अवस्था में पाई गई है। इस घटना ने चालक दल सहित सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मलेशिया से चेन्नई आ रही फ्लाइट में जिस महिला की मौत हुई है वह तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया है कि चेन्नई में आई इंटरनेशनल उड़ान में महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण से हुई है। कल्लाकुरिची की निवासी महिला के शव को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान जब चेन्नई पहुंचा तो चालक दल ने महिला को विमान में बेहोश पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच की। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया है कि महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक महिला के शव को पास के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है।

   

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...