Breaking Newsबेड के अंदर मिला महिला का शव, आरोपी ने किया होश उड़ाने...

बेड के अंदर मिला महिला का शव, आरोपी ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली में एक व्यक्ति को अपनी 60 वर्षीय मकान मालकिन की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को बेड के बक्से में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय देवेंद्र उर्फ ‘देव’ के पीड़िता आशा देवी के साथ ‘शारीरिक संबंध’ थे। आरोपी ने बताया कि पीड़िता उसके किसी अन्य महिला से शादी करने के खिलाफ थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। डीसीपी जॉय तिर्की के मुताबिक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। देवी का शव हत्या के पांच दिन बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में उनके घर से बरामद किया गया।

आरोपी के महिला से थे अवैध संबंध

उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम करने के लिए उसके पिता को जमीन बेचनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक आरोपी 2019 में देवी के नंद नगरी स्थित घर में किरायेदार के रूप में रहने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गईपुलिस के मुताबिक दोनों के बीच ‘शारीरिक संबंध’ थे अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र की 2021 में एक अन्य महिला से मुलाकात हुई, जो देवी के घर में ही किरायेदार के रूप में रह रह थी अधिकारी के मुताबिक देवी ने अपने मकान में कुछ कमरे किराए पर दिए हुए थे

ये है हत्या के पीछे की कहानी 

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दूसरी महिला ने शादी करने का फैसला किया और 4 दिसंबर को अलीगढ़ में उनकी सगाई हुई पुलिस अधिकारी के मुताबिक देवी इस बात पर गुस्सा हो गईं और उन्होंने देवेंद्र को फोन किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी देवी के घर पहुंचा पुलिस उपायुक्त ने बताया कि देवी ने देवेंद्र से कहा कि वह उसे दूसरी महिला से शादी नहीं करने देगीदेवेंद्र ने विरोध किया, जिसपर देवी ने उसे थप्पड़ मारा और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट मार दी उन्होंने बताया कि जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किएपुलिस के मुताबिक उसने उसका गला घोंटने की भी कोशिश की पुलिस ने बताया कि आरोपी देवी के पास से 13 हजार रुपये नकद और महिला के आभूषण लेकर अलीगढ़ से भाग गया पुलिस के मुताबिक मामला 15 दिसंबर को उस समय सामने आया जब लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बताया कि जब बेड के बक्से को खोला गया तो देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...