ऊना/सुशील पंडित : अंब की रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविवार को जब वह खेत में काम करके घर लौट रही थी तब टकारला गांव के अमित और दो अन्य लोगों ने उसे और उसके साथ वापस आ रही उसकी दो बेटियों के साथ गाली गलौच व मारपीट की। अंब थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Popular Categories
Follow us
Popular
Popular Categories

