ऊना/सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना उपमंडल हरोली के अंतर्गत आने वाले पर्यवेक्षक वृत बाथड़ी पंचायत सिंगा ब बीटन पंचायत में महिला सशक्त सशक्तिकरण की बैठक की गई। जिसमें सुपरवाइजर नीलम सैनी मुख्यरूप से उपस्थित रहे नीलम सैनी जी ने भ्रूण हत्या घरेलू हिंसा महिलाओं के अधिकार और विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार रूप से जानकरी महिलाओं के साथ साँझा की। इस अवसर पर महिला मंडल सदस्य सुनीता देवी,आशा वर्कर रजनी बाला, अंजना देवी, आशा देवी उषा देवी,निशा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी, सुषमा देवी रजनी वाला, कमलेश देवी एमएससी प्रधान सरोज वाला सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे
