Himachalशिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावों को लेकर कार्यशाला आयोजित

शिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावों को लेकर कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊनासुशील पंडित: वैज्ञानिक लेखन, प्रकाशन और शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने के लिए एआई का नैतिक रूप से उपयोग करने पर ट्रिपल आईटी में एक दिवसीय अनुसंधान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में फैकल्टी सदस्य, शोध छात्र और विद्यार्थी शामिल हुए तथा शैक्षिक और अकादमिक प्रथाओं में एआई के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जाना। कार्यशाला में सोमिस एडब्ल्यूडब्ल्यू नामक महिला स्टार्टअप कार्यक्रम की फाउंडर एंव एडिटर और एआई के नैतिक उपयोग में विशेषज्ञ डॉ. केएस सौमिया रानी ने वैज्ञानिक लेखन और प्रकाशन में एआई उपकरणों की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को एआई का उपयोग नैतिक मानकों के अनुसार करने और अकादमिक कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए व्यावहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए। डॉ. रानी ने अपने संबोधन में शिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावो को समझने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे रणनीतियाँ साझा की जिनसे एआई का उपयोग लेखन और शिक्षण पद्धतियों को समर्थन देने में किया जा सके। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने इंटरएक्टिव सत्रों के जरिए एआई उपकरणों का जिम्मेदार तरीके से उपयोग करने के लिए उपयोगी ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा यह कार्यक्रम अकादमी में एआई के जिम्मेदार उपयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने एआई का उपयोग नैतिक मानकों के अनुसार करने को लेकर बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए डॉ. केएस सौमिया रानी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...