World Champion Boxer और Indian Kabaddi Team के पूर्व कैप्टन में हुआ विवाद, FIR दर्ज

हिसारः हरियाणा में हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति व इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज करवा दी है। हिसार में दर्ज FIR में स्वीटी ने कहा कि पति हुड्‌डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि दीपक हुड्‌डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। इसके अलावा स्वीटी ने 50 लाख का हर्जाना और डेढ़ लाख मासिक खर्च की मांग के साथ कोर्ट में तलाक का केस भी दायर कर दिया है। स्वीटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पति दीपक हुड्‌डा के सारे फोटो भी हटा दिए हैं।

वहीं पति दीपक हुड्‌डा ने भी स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रोहतक में शिकायत दी है। बता दें कि स्वीटी और दीपक इस वक्त भाजपा के नेता हैं। दीपक ने महम सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा हालांकि स्वीटी बूरा को भाजपा ने टिकट नहीं दी थी। स्वीटी बूरा ने शिकायत में बताया- मैं हिसार के सेक्टर 4 में रहती हूं। मेरी शादी 7 जुलाई 2022 को रोहतक के रहने वाले दीपक से हुई। मेरे माता-पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा बोझ उठाकर दहेज के तौर पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए।

पिता दहेज के तौर पर दीपक को क्रेटा गाड़ी देना चाहते थे, मगर दीपक और उनकी बहन पूनम ने शादी से 4 दिन पहले 3 फरवरी 2022 को फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर दी। मेरे पिता के पास इतने रुपए नहीं थे। फिर भी बेइज्जती के डर से उन्होंने 11.59 लाख रुपए कंपनी में जमा कराए और बाकी बैंक से लोन लेकर दीपक को फॉर्च्यूनर गाड़ी दे दी।

दीपक हुड्‌डा ने कहा 7 जुलाई 2022 को हमने शादी की। हालांकि 2015 से मैं और स्वीटी बूरा लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। मेरा उनके घर भी आना-जाना था। उसके माता-पिता की शुरू से मेरी प्रॉपर्टी पर नजर थी। मुझे इसका पता नहीं था। मेरे माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था, इस वजह से मुझे समझाने वाला कोई नहीं था। मैंने उसके माता-पिता को अपना माता-पिता माना। मगर, मुझे नहीं पता था कि ये लोग मेरे साथ इतनी बड़ी जालसाजी करेंगे। मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की।

इन्होंने मुझसे बैंक में कहलवा दिया कि मेरे अकाउंट से जो भी बड़ी पेमेंट हो, वह इनके कहने पर करवा देना। इसके बाद प्लॉट की पेमेंट को पहले स्वीटी बूरा और उसकी मां सुरेश कुमारी के अकाउंट में ट्रांसफर कराया गया। फिर वह रकम आगे प्लाट विक्रेता को दी गई। इन्होंने मुझसे झूठ बोलकर 25 लाख नगद ले लिए कि अलग से भी कुछ पैसे देने पड़ेंगे। इन्होंने कहा कि शादी के बाद एक हो ही जाना है तो फिर स्वीटी के अकाउंट से पैसे देने से कुछ नहीं होगा। दीपक ने आगे कहा- असल में यह सब साजिश थी। प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी।

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...