Himachalदिव्यांगों हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना में मनाया गया विश्व दिव्यांगता...

दिव्यांगों हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना में मनाया गया विश्व दिव्यांगता दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन दिव्यांगों हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना, में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। इसमें दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें सभी दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनाया गया। इस आयोजन पर समार्टियन डेंटकेयर प्रा. लि. देहरा ने सभी दिव्यांगजनों को अपनी कम्पनी में निर्मित लाइफ केयर उत्पाद उपहार का वितरण व जलपान की व्यवस्था की।

इस मौके पर एस. बी. आई लाइफ इंशोरेंस ऊना के प्रमुख मोनू कुमार शर्मा व आर. सेटी. के निदेशक पारुल विरदी ने दिव्यांगजनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान आश्रय स्कूल देहलां से सुरेश ऐरी ने दिव्यांगजनों को विश्व दिव्यांगता दिवस की शुभकामना व सभी संस्थानों को एकजुट होकर दिव्यांगजनों के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दिवस पर दिव्यांगजनों को बैशाखी व ट्राईसाईकिल के अलावा रूई ज्योति बनाने की मशीन केंद्र के ड्रेस मेकिंग सेक्शन को प्रदान की। इसमें पहल कैंटीन के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। यहां पर 6 दिव्यांगजन स्व-रोजगार से जुड़कर अपने परिवार को चला रहे है।

केंद्र के सहायक निदेशक रजंन चकांकटी ने इस सभी आतिथियों का अभिवादन किया व आग्रह किया कि दिव्यांगजनों को अपनी कम्पनियों में रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके दे ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने 28 दिव्यांगजनों को हाल ही में रोजगार देने के लिए टी. वी. एस. मोटर्स प्रा. कम्पनी नालागढ का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर इस केंद्र से  उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, शशी कुमार, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, गौरव कुमार, हरदीप सिंह, राज कुमार व आर. सेटी से आकाश कुमार उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...