Aadhaar Card दिखाने पर मिलेगी गांव में Entry, जानें वजह

नवादाः बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में चोरी की घटना से डरे-सहमे ग्रामीण के लोगों ने गांवों में पहरा लगाना शुरु कर दिया हैं। देर रात गांव में प्रवेश करने वाले अनजान शख्स को आधार कार्ड देखने के बाद ही गांव में घुसने की अनुमति देते हैं। सुंदरा गांव के गौतम कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बसंत कुमार के घर 3 सितंबर की रात चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर आपसी सहमति से अपने गांव की सुरक्षा के लिए टीम बनाई। इसमें हर घर से एक व्यक्ति को शामिल किया गया।

रात में पहरा देने के लिए कुल 7 टीम बनाई गई है। जिसमें ग्रामीण लाठी डंडे और टार्च से लैस हैं। गली, मोहल्ले, चौराहे, खलिहान में गश्त जारी है। अपरिचित और बाहरी लोगों की पहचान की पुष्टि होने पर ही उन्हें गांव में घुसने दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटना से परेशान होकर उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा।

बता दें कि रोह थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में एक घर से 3 सितंबर की रात अपराधियों ने लाखों के जेवरात और नगद रुपए चुरा लिए थे। इस घटना के तीसरे दिन 6 सितंबर की रात चोरों ने परतापुर में एक और रतोई गांव में तीन घरों से लाखों के जेवरात, नगदी और सामानों पर हाथ साफ कर दिया था।

एक सप्ताह के अंदर चोरी की 3 घटनाओं से ग्रामीणों में भय का वातावरण बन गया। हालांकि, पुलिस उपरोक्त घटनाओं में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। फिर भी ग्रामीण सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में पहरा दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...