Breaking Newsनाबालिग को शराब पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

नाबालिग को शराब पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक पहचान वाले लड़के पर विश्वास करना नाबालिग को महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि एक युवक ने लड़की को घर से बुलाया और खेत की ओर ले गया।

इसी क्रम में युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पीड़िता को पिला दी। आरोप है कि जब पीड़िता हल्के नशे में आई तो युवक ने अपने दो-तीन दोस्‍तों को बुला लिया और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को बेसुध छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। इधर, पीड़िता के घर वाले उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

जब पीड़िता को होश आया तब वह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाना जाकर मामला दर्ज करवाया गया। मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने शनिवार को बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...