Unaकुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने...

कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीते कई माह से फेक आईडी के माध्यम से लिखता था देवेंद्र भुट्टो पर गलत और अभद्र बयानबाजी,

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई माह से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो पर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर अनाप शनाप लिख रहे थे। आखिर कार यह युवक पकड़ा गया और उसने खुद ही अपने फेसबुक आईडी अजय दरोच पर लिखा। कि वह कि वह सोशल मीडिया पर कई फेक आई डी जैसे आयरन पटियाल के अलावा कुछ और फेक आईडी बनाकर कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर गलत व्यान बाजी कर रहा था और उनकी इज्जत को धूमिल कर रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक कुटलैहड़ के एक नामी पैट्रोल पम्प पर बतौर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत है। अब यह तो जनता भी जानती हैं कि उक्त युवा किस नेता या व्यक्ति के पेट्रोल पंप पर काम करता हैं। और आखिर किसके कहने पर युवक फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो की इज्जत को मिट्टी में मिला रहा था। ज्ञात रहे कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो एक बड़े स्तर के समाजसेवी और जनता के दिलो की धड़कन बन चुके है।

14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों आर्थिक सहायता बच्चों की सहायता पढ़ाई का खर्च करीब 600 स्कूली छात्रों की फीस उठाकर राहत प्रदान की है। लेकिन उक्त युवक ने फेक आईडी के माध्यम से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी की ईमानदार छबि और समाज सेवा को धूमिल करके रख दिया है। अब उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ कुटलैहड़ भाजपा उन शातिरों तक पहुंचेगी जो उक्त व्यक्ति से फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ अनाप शनाप ब्यावबाजी करवा कर चुनावी समय में उनकी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया गया हैं। 
उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज ,होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई:,कृष्ण पाल शर्मा
जिला उना के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और मेरे खिलाफ फेक आईडी बनाकर उक्त युवक ने हमारी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाई है। और हमारी मान सम्मान को धूमिल करने का प्रयास किया है। उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। और साथ में माननीय हाई कोर्ट में दो करोड़ का मानहानि का केस दर्ज करवाया जायेगा। बही उक्त युवक के साथ और कौन है उन तक पहुंच कर सारी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। 
चुनावी समय में किस हद तक गिर सकते है,अब जनता करेगी हिसाब: भुट्टो
कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो पर सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने पर जब देवेंद्र कुमार भुट्टो से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकती है। और उक्त युवक किस पेट्रोल पंप पर काम करता है। यह भी कुटलैहड़ की जनता जानती है। भुट्टो ने कहा कि उक्त फेक आईडी बनाने वाले युवक पर कानूनी कार्यवाई करके पूरे गिरोह तक पहुंचा जायेगा। बही पुलिस थाना में मामला दर्ज करके 5 करोड़ मान हानि का केस भी डाल रहा हूं। जो उन्होंने मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...