Amritsarजालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र से आने के बाद युवक की मौत,...

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र से आने के बाद युवक की मौत, सड़क पर 3 मिले बेसुध, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुखबीर बादल ने सरकार पर साधा निशाना

जालंधर, ENS: पंजाब में तमाम कोशिशों और दावों के बीच नशे के कारण मौतों का सिलसिला नहीं रुक रह है। शनिवार को जालंधर के बाबा दीप सिंह नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं, लुधियाना के समराला में 2 युवक हाईवे के किनारे नशे की हालत में बेसुध मिले, जिनकी पहचान कर उन्हें परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं, जालंधर में नशे के कारण जान गंवाने वाले युवक भावुक शर्मा (20) के पिता संजय शर्मा ने बताया कि उनके बेटा नशे का आदी था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज चल रहा था। 11 सितंबर को उसे वहां से छुट्टी मिल गई थी। शुक्रवार देर शाम वह घर से दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। कई बार कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो किसी राहगीर ने उसका फोन उठाया और बताया कि उसका बेटा बेहोशी की हालत में कालिया कॉलोनी के पास पड़ा है।

संजय शर्मा ने बताया कि जब वे अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे तो भावुक वहां बेहोशी की हालत में पड़ा था। वह उसे उठाकर घर ले आए। घर पहुंचते ही उसकी हालत ज्यादा नाजुक हो गई। इसके बाद पिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पिता के बयान के मुताबिक अगर घटना के दौरान ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी होती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

उधर, लुधियाना के कस्बा समराला के बाइपास पर सड़क किनारे तीन बेसुध हालत में युवक मिले। जिसकी वीडियो अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर वायरल की है। इस दौरान उन्होंने आप सरकार पर नशे को लेकर निशाना साधा है। राहगीरों ने उन्हें होश में लाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवकों ने काफी नशा किया हुआ था। ऐसे में वह उठने की हालत में नहीं थे। राहगीर परमिन्द्र सिंह ने कहा कि बेसुध युवकों में एक युवक गांव बोंदली का रहने वाला था। पहचान होने के बाद उसकी मां सतवीर कौर को मौके पर बुलाया। सतवीर ने कहा कि वह खुद मनरेगा में काम करके घर का गुजारा चलाती है। उसका बेटा 4 दिन पहले उससे झगड़ा करके चला गया था। शुक्रवार को ही अपने 2 दोस्तों के साथ वापस घर आया। वह इन युवकों को जानती नहीं है। महिला ने बताया कि उसे दोनों युवक कहने लगे कि उन्होंने कोई बाइक बिना नंबर प्लेट वाली 2500 रुपए में बेचा है। अभी बाकी पैसे बाद में लेने हैं।

युवकों ने उसे बताया कि उनके पास कई अन्य बाइक भी हैं। सतवीर ने कहा कि उसके बेटे ने उसे इतना जरूर कहा है कि दोनों युवक उसके दोस्त हैं। ये दोनों चंडीगढ़ उसके साथ ही कमरे में रहते हैं। उसका बेटा उसे यह कहकर घर से निकला था कि दोनों दोस्तों को समराला बाइपास तक छोड़ कर वापस आ रहा हूं। सतवीर ने कहा कि उसे पता नहीं था कि उसका बेटा नशा करता है, लेकिन अब बेटे की हालत देख कर वह दंग रह गई हैं। घटनास्थल पर लोगों ने पुलिस और एबुलेंस दोनों को सूचित किया। फिलहाल तीनों युवकों को समराला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में एसएसओ भिंदर सिंह ने कहा कि तीनों युवकों को सड़क किनारे से नशे की हालत में उठा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मुताबिक मेडिकल करवा पता किया जा रहा है कि तीनों युवकों ने कौन सा नशा किया हुआ है। वहीं जिस बाइक को बेचने की बात आरोपी कर रहे हैं उस मामले की भी जांच की जा रही है।

लुधियाना के समराला में गांव बौंदली के पास बेसुध हालत में मिले 3 युवकों को पुलिस थाने ले गई। जहां उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंची एक युवक की मां ने बताया कि पति बहुत बीमार हैं। युवकों ने घर से मोटरसाइकिल बेचकर जो पैसे मिले उससे नशा खरीदा होगा। गौरतलब है कि खन्ना में हाल ही में नशे के कारण पांच युवकों की मौत हो चुकी है। एसएसपी अमनीत कौंडल के आदेश पर क्षेत्र में नशा विरोधी सेमिनार करवाए जा रहे हैं लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। एसएचओ समराला भिंडर सिंह ने बताया कि पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...