Himachalकरंट लगने से युवक की मौत, पांच दोस्तों पर मामला दर्ज, क्षेत्रीय...

करंट लगने से युवक की मौत, पांच दोस्तों पर मामला दर्ज, क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ हंगामा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव लोअर पंजावर में रविवार देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक बशीर मोहम्मद लोअर पंजाबर का ही रहने वाला था। इस मामले में पुलिस ने पांच दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को जब पता चला तो क्षेत्रीय अस्पताल में रविवार रात भर जमकर हंगामा हुआ। मृतक युवक के परिजन पांचों दोस्तों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के दोस्तों की पहचान सूरज, हरीश, पवन कुमार, आकाश और सोमी के तौर पर हुई हैं।

परिजनों का आरोप है कि यह पांचों युवक मृतक युवक के साथ ही दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते थे। लगभग एक सप्ताह पहले मृतक के साथ इनकी किसी बात को लेकर बहस बाजी भी हुई थी। रविवार देर शाम बशीर को ट्रैक्टर में गोबर का ढेर लोड करने के लिए बुलाया था, जबकि करीब 8:45 बजे उसे करंट लगने की सूचना परिजनों को दी।आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी के चलते सभी दोस्तों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों का कहना है कि जब वह क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर उसी समय अस्पताल में बवाल शुरू हो गया था। नौबत यहां तक आ गई कि युवाओं में हाथापाई तक हो गई। जिसके बाद अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं को काबू किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया का कहना है कि पुलिस ने बशीर की मौत मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर पांच युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...