UnaHimachal News: बंगाणा में युवक मंडल अम्बरेडा ने लगाई छबील

Himachal News: बंगाणा में युवक मंडल अम्बरेडा ने लगाई छबील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने की सराहना

ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमंडल के मलांगड़ गांव में युवक मंडल अम्बरेड़ा ने सोमवार को राहगीरों के लिए ठंडे जल की छबील और ताजा फलों का लंगर लगाया। तपती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए गांव के बूढ़े बच्चे जवान महिलाएं सभी इस पुण्य कार्य के भागी बने। युवक मंडल को प्रोत्साहन देने के लिए मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी खास तौर पर उपस्थित रहे।

भुट्टो ने कहा कि युवक मंडल हर साल छबील और फलों का वितरण करता रहा है। साथ ही मंडल के सदस्य नशे के खिलाफ जनता को जागरुक भी करते हैं। मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि ऐसे आयोजन सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। छबील आयोजन स्थल को विशेष सजावट के साथ भव्य बनाया गया है और स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा गया है ताकि राहगीरों को स्वच्छ जल और फल उपलब्ध करवाए जा सकें।

पूर्व विधायक भुट्टो ने युवक मंडल के कार्यों की खुलकर तारीफ  करते हुए कहा कि इस मंडल ने सिर्फ छबील लगाकर ही नहीं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाकर युवाओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता सूरम सिंह जसाना, प्रवीण, दिनेश,  अनिल,  राहुल, प्रदीप, गौरव, गुड्डू, ललित, नीतिश, कार्तिक, अजय कुमार, दाता राम, ज्ञान चन्द, अरविंद, मनदीप राज शर्मा व युवक मंडल के दर्जनों सदस्यों मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...