NationalTirupati Laddu row : YSRCP चीफ जगन रेड्डी ने PM मोदी को...

Tirupati Laddu row : YSRCP चीफ जगन रेड्डी ने PM मोदी को लिखा पत्र, लगाये गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली। तिरुपति मंदिर के लड्डू को लेकर पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि लड्‌डू का प्रसाद बनाने में पशु चर्बी मिलाई गई है। अब इस मामले में दोनो तरफ से सियासत गर्मा गई है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्‌डी आमने-सामने आ गए हैं। YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी ने पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मंत्री पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि चंद्रबाबू नायडू पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थान (TTD) की पवित्रता को धूमिल कर रहे हैं। इतना ही नहीं जगन मोहन ने पीएम मोदी से नायडू को फटकार लगाने और पूरे देश के आगे सच्चाई को उजागर करने की अपील की है।   YSRCP चीफ ने प्रधानमंत्री को भेजे हुए पत्र में कहा है कि “मैं YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी यह पत्र आंध्र प्रदेश में घटित हो रही अपमानजनक घटनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं। सीएम नायडू द्वारा तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता, अखंडता, आस्था और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। भगवान वेंकटेश्वर के भक्त न सिर्फ भारत में हैं बल्कि दुनिया भर में करोड़ों हिंदू भक्त हैं। अगर इस नाजुक स्थिति को सावधानी से नहीं संभाला गया, तो यह झूठ काफी नुकसानदायक हो सकता है।” उन्होंने आगे लिखा कि “मुख्यमंत्री नायडू ने टीटीडी की कार्यप्रणाली के खिलाफ पूरी तरह से झूठ फैलाया है। उन्होंने आसपास के दुकान वालों पर आरोप लगाया कि तिरुमाला मंदिर में प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा घी मिलावटी है। घी में जानवरों की चर्बी मिली हुई है। उनका ये आरोप है कि ये लड्डू भगवान को चढ़ाया जा रहा है। यह प्रसाद करोड़ों हिंदू भक्तों के दिलों में खास जगह रखता है। यह कुछ और नहीं बल्कि वास्तव में राजनीतिक उद्देश्यों से फैलाया गया झूठ है। उनके इस झूठे के प्रचार से दुनिया भर के हिंदू भक्तों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंच रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...