Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: जालंधर के प्रमुख कारोबारी के नीरज सतीजा के घर पर ED ने मारा छापा,
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: जालंधर के प्रमुख कारोबारी के नीरज सतीजा के घर पर ED ने मारा छापा,

Mahabir
Last updated: January 1, 1970 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने एक बार फिर राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। राज्य के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) से जुड़े मामलों में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने उनके करीबी माने जाने वाले नीरज सतीजा के घर पर भी छापेमारी की। यह कार्रवाई जालंधर (Jalandhar) के मॉडल टाउन स्थित सतीजा के आवास पर की गई, जहां शनिवार को ईडी की टीम पहुंची और कई घंटों तक जांच चलती रही।

Contents
  • अवैध धन को वैध निवेश में बदला जा रहा
  • घर में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज
  • 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
  • छापेमारी के दौरान अरोड़ा विदेश दौरे पर निकल गए

शाम होते-होते अधिकारी वहां से निकल गए। नीरज सतीजा एक फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ बताए जाते हैं और उनका संबंध रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, सतीजा की मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके कारोबारी सहयोगी हेमंत सूद के साथ करीबी दोस्ती है। इसी संबंध के चलते ईडी ने उनके ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया है।

Sanjeev Arora Home ED Raid
Sanjeev Arora Home ED Raid

अवैध धन को वैध निवेश में बदला जा रहा

इससे पहले ईडी ने मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के घर और उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर करीब 29 घंटे तक लंबी छापेमारी की थी। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शनिवार सुबह लगभग 11:50 बजे समाप्त हुई। जब अधिकारी वहां से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन वे बिना कुछ कहे ही गाड़ियों में सवार होकर निकल गए। इस दौरान उनके हाथों में कुछ बैग भी दिखाई दिए, जिनमें संभवतः जांच से जुड़े दस्तावेज या सामग्री हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ईडी को संजीव अरोड़ा के खिलाफ गंभीर आरोपों की जानकारी मिली है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बैटिंग) नेटवर्क को संरक्षण दिया और उससे मुनाफे में हिस्सा लिया। इसके अलावा यह भी संदेह जताया गया है कि उनकी कंपनियों और कथित एंट्री ऑपरेटरों के जरिए अवैध धन को वैध निवेश में बदला जा रहा था।

घर में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज

जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि अरोड़ा की कंपनियों ने कथित तौर पर फर्जी निर्यात बिल तैयार किए, संयुक्त अरब अमीरात से फंड की राउंड-ट्रिपिंग की और गैर-मौजूद जीएसटी कंपनियों के जरिए फर्जी खरीदारी दिखाई। इन सभी पहलुओं को मनी लॉन्ड्रिंग के संभावित मामलों से जोड़कर जांच की जा रही है।

ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान मंत्री के घर में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। एक कर्मचारी के अनुसार, करीब 15 अधिकारियों की टीम ने पूरे घर की गहन तलाशी ली और सभी कमरों की जांच की। कर्मचारियों से भी कई सवाल पूछे गए और उनके बयान रिकॉर्ड किए गए।

ED Raid in Sanneev Arora
ED Raid in Sanneev Arora

13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

यह कार्रवाई केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रही। ईडी ने लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित मंत्री के आवास पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जालंधर और लुधियाना में रियल एस्टेट कारोबारी हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी ने जांच की। बताया जाता है कि सूद ‘हैम्पटन होम्स’ के डायरेक्टर हैं और अरोड़ा के करीबी सहयोगी हैं।

अग्रवाल भी उनके रियल एस्टेट कारोबार में साझेदार माने जाते हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “सब पकड़े जाएंगे।” वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर-बीजेपी सरकारों को एजेंसियों के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान अरोड़ा विदेश दौरे पर निकल गए

दूसरी ओर, संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह एक जिम्मेदार नागरिक हैं और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सच्चाई सामने आएगी।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान ही संजीव अरोड़ा विदेश दौरे पर निकल गए थे। वे ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल के तहत नीदरलैंड गए हैं, जहां वे एम्स्टर्डम में निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। ईडी की इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में जांच के नए खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article
Next Article जालंधर के चर्चित किडनी रैकेट के आरोपी डाक्टर राजेश अग्रवाल पर 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.