Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Today: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, श्रीनगर में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम का हाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Weather Today: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, श्रीनगर में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम का हाल

Mahabir
Last updated: January 4, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्रीनगर/जम्मू। Weather Today: पहाड़ों में रही जमकर बर्फबारी (Snowfall) के बीच लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कश्मीर (Kashmir) के उच्च पर्वतीय इलाकों में जारी हल्की बर्फबारी के बीच श्रीनगर (Srinagar) समेत अधिकांश इलाकों में तो मौसम शुष्क रहा, लेकिन कोहरे ने लोगों की दिक्कतें जरूर बढ़ाई। श्रीनगर समेत अधिकांश हिस्से कोहरे में लिपटे रहे।

Contents
  • तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे
  • हिमस्खलन क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील
  • बर्फ गिरने वाले क्षेत्रों की ओर जाने से परहेज
  • न्यूनतम तापमान सामान्य

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

कोहने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) पर कोहरे का असर दिखा। वाहन रेंगते नजर आए। श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर विमानों का आवागमन दोपहर तक ठप रहा। कई उड़ानें रद करनी पड़ीं। मध्य रात्रि जम्मू (Jammu) भी कोहरे के आगोश में रहा।

Weather Update
Weather Update

तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे

पर्यटनस्थल गुलमर्ग समेत उच्च पर्वतीय इलाकों में दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश के साथ हल्की बर्फबारी जारी रही। तमाम स्थानों पर तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे रहा। कोकरनाग न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

चालकों को कम दृश्यता के चलते गति धीमी करनी पड़ी। कोहरे का प्रभाव हवाई यातायात पर दोपहर तक पड़ा रहा। हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने कहा कि दोपहर बाद रोशनी में सुधार होने के बाद विमानों का आवागम बहाल हो गया। सुबह पहली उड़ान 11:48 बजे श्रीनगर में उतरी। दोपहर बाद कोहरा छंटने के बाद आसमान घने बादलों से ढका रहा।

Weather Update
Weather Update

हिमस्खलन क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील

प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। शनिवार देर रात से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो रविवार देर रात तक जारी रहेगा। सोमवार से मौसम में सुधार होगा। सात से 10 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। शुष्क मौसम के साथ शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 11-12 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

कई उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 13 से 15 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने पहाड़ी और बर्फ गिरने वाले क्षेत्रों में जाने वालों को सावधानी बरतने एवं घरों से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूप से संपर्क करके निकलने का सुझाव दिया है।

Weather Update
Weather Update

बर्फ गिरने वाले क्षेत्रों की ओर जाने से परहेज

बिना कार्य के भूस्खलन या बर्फ गिरने वाले क्षेत्रों की ओर जाने से परहेज करने के लिए कहा है। शुक्रवार को जम्मू में धूप खिली रही जिसके चलते अधिकतम तापमान फिर से 20 डिग्री से ऊपर आ गया है। कश्मीर में अधिकतर क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। जम्मू का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकार्ड किया।

बनिहाल का अधिकतम तापमान 14.6, न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। कटड़ा सबसे गर्म रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 2.3, अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री रहा।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 2.5, न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Weather Update
Weather Update

न्यूनतम तापमान सामान्य

काजीगुंड का अधिकतम तापमान 6.0, न्यूनतम तापमान -7.3 की सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 4.8, न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। लगभग सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Weather Today: उत्तर भारत में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई शून्य, हवाई और रेल यातायात प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next Article Aaj Ka Panchang: आज करें भगवान शनिदेव जी की पूजा, सभी दुख होंगे दूर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.