Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: UP News: भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

UP News: भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:09 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) लखनऊ ब्रांच ऑफिस ने सोमवार को होटल हयात रीजेंसी में धूमधाम से अपना 78वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, शिक्षाविदों, उपभोक्ता संगठनों और मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बीआईएस की उपलब्धियों का उत्सव मनाना और भविष्य की पहलों पर चर्चा करना था।

Contents
  • बीआईएस की भूमिका और उपलब्धियां
  • उपमुख्यमंत्री का संदेश
  • जिला प्रशासन का समर्थन
  • शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों का दृष्टिकोण
  • प्रतिभागियों की भागीदारी
  • भविष्य की प्रतिबद्धताएं और समापन

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बीआईएस के शाखा प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, “बीआईएस, भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक वैधानिक निकाय है। यह उपभोक्ताओं और उद्योगों दोनों के हित में कार्य करता है।

भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

बीआईएस की भूमिका और उपलब्धियां

गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने के लिए बीआईएस उत्पाद प्रमाणन, प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन, हॉलमार्किंग और प्रयोगशाला सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि बीआईएस ने हाल के वर्षों में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न को साकार करने में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया है।

उपमुख्यमंत्री का संदेश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा, “बीआईएस ने पिछले 78 वर्षों में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मानकों के निर्माण और उनके अनुपालन ने न केवल उपभोक्ता विश्वास को बढ़ाया है बल्कि उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में खड़ा किया है।

भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विज़न को साकार करने में बीआईएस का योगदान अतुलनीय है। मैं उद्योग जगत से आग्रह करता हूँ कि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बीआईएस के मानकों का पूरी तरह पालन करें। यह न केवल उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ाएगा बल्कि भारतीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान देगा।”

जिला प्रशासन का समर्थन

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने कहा, “बीआईएस की भूमिका केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उद्योगों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने में भी मदद करता है।

भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

जिला प्रशासन बीआईएस के जागरूकता अभियानों का समर्थन करता है और इन्हें ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक ले जाने में पूरा सहयोग प्रदान करेगा। मैं बीआईएस के प्रयासों की सराहना करता हूँ, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।”

शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों का दृष्टिकोण

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एम जे अख्तर ने मानकीकरण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “मानकीकरण का महत्व सिर्फ उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। हमें इसे बच्चों और शिक्षण संस्थानों तक ले जाने की आवश्यकता है। रिसर्च और डेवलपमेंट के हर क्षेत्र में मानकों का पालन करना आवश्यक है, ताकि नवाचार और गुणवत्ता के बीच संतुलन बना रहे।”

अल्ट्राटेक सीमेंट के क्वालिटी हेड श्री योगेश जोशी ने कहा, “बीआईएस के मानकों का पालन मैन्युफैक्चरिंग में दक्षता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। हमारी कंपनी में इन मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और प्रदर्शन को सुनिश्चित किया जा सके।”

भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

प्रतिभागियों की भागीदारी

कार्यक्रम में बिरला, आरसीसी पीएल, अल्ट्राटेक, सुप्रीम इंडस्ट्रीज जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख प्रतिभागियों में गोण्डा इंजीनियरिंग कॉलेज से श्री गोविंद पाण्डेय, पॉलिटेक्निक लखनऊ से श्री राजीव कुमार, एसोचैम से डीके मिश्रा, प्रोफेसर डीके गुप्ता, साइंटिस्ट सी सुयश पाण्डेय और जॉइंट डायरेक्टर श्री चन्द्रकेश सिंह उपस्थित रहे।

भविष्य की प्रतिबद्धताएं और समापन

कार्यक्रम का समापन बीआईएस की उपलब्धियों की सराहना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के साथ हुआ। बीआईएस ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वह न केवल उपभोक्ता विश्वास को सशक्त बनाएगा, बल्कि उद्योग जगत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Canada News: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, नई सरकार VISA और PR के नियमों में क्या देगी ढील? NRI’s पर क्या पड़ेगा प्रभाव
Next Article Delhi Chunav 2025: चुनाव आयोग आज करेगा दिल्ली में चुनाव का ऐलान, कोड आफ कंडक्ट होगा लागू, पढ़ें किस सीट पर कौन लड़ रहा है चुनाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: प्रयागराज मण्डल ने सभी कैटरिंग स्टाल धारकों को निर्धारित शुल्क पर बिक्री का दिया निर्देश

By Mahabir

UP News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन

By Mahabir

UP News: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए तैयार हुए घाट, सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद

By Mahabir

UP News: ठंड से किसी गोवंश की मृत्यु न हो, गौ आश्रय स्थलों में विशेष इंतजाम कर रही योगी सरकार

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.