Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Haryana News: हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे, CM नायब सिंह सैनी ने कहा – 18 संकल्प पूरे किए
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Haryana News: हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे, CM नायब सिंह सैनी ने कहा – 18 संकल्प पूरे किए

Mahabir
Last updated: January 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा में BJP सरकार के 100 दिन पूरे होने पर CM नायब सैनी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, श्रुति चौधरी और रणवीर गंगवा मौजूद हैं। सूचना विभाग के डीजी केएम पांडूरंग ने कहा कि CM नायब सैनी ने किसानों के खाते में 368 करोड़ रुपए रिलीज किए हैं।

Contents
  • डबल इंजन की सरकार
  • सैनी ने 3 बड़े काम गिनाए
  • परिवार पहचान पत्र
  • 1.36 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं
  • हरियाणा में 6,500 पंचायतें
  • 100 दिनों में 18 संकल्प पूरे किए
  • संकल्पों को सरकार पूरा करेंगे
  • 45 हजार शिकायतों का समाधान
  • पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर की 6 लाख
  • 100 दिन के कार्यकाल में लिए 10 बड़े फैसले

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

हरियाणा (Haryana) के CM नायब सैनी ने कहा- तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इन दिनों में नॉन स्टॉप काम हुआ है। मैं थोड़ा आप लोगों को पीछे ले जाना चाहता हूं। 2014 से हमारी सरकार ने हरियाणा को नॉन स्टॉप आगे ले जाने का काम किया है। पहले हरियाणा में कई बीमारियां थी, जैसे परिवारवाद, क्षेत्रवाद था।

Nayab Singh Saini New Haryana CM
Nayab Singh Saini New Haryana CM

डबल इंजन की सरकार

युवाओं में यह भ्रांति थी कि नौकरी पढ़ने से नहीं, नेताओं के यहां चक्कर काटने से मिलेगी। मां बाप पैसे का इंतजाम करते थे, गरीब व्यक्ति जमीन और गहने बेच कर इंतजाम करता था। मगर, नौकरी नहीं मिलती थी। पिछले दस साल में उन सब बातों को बदल दिया गया है। ये हमारी डबल इंजन की सरकार ने किया है।

सैनी ने 3 बड़े काम गिनाए

नायब सैनी ने कहा- हमारी सरकार में बिना भेदभाव सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा पर काम हुआ है हमने 100 दिनों में तीन गुना गति से काम किया है। हमने 3 बड़े काम किए।

पहला हमने सबसे पहले पढ़ी-लिखी पंचायतों का फैसला लिया। दूसरा, कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लेकर आए। पहले बिना पैसे के बदली नहीं होती थी, लेकिन आज घर बैठे ही वह अपने तबादले कर सकते हैं। 95% कर्मचारी हमारी इस व्यवस्था से खुश हैं।

Haryana Government
Haryana Government

परिवार पहचान पत्र

तीसरा बड़ा काम, हमने परिवार पहचान पत्र बनाकर किया है। इसके जरिए घर बैठे ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। मुझे खुशी है कि 52 लाख परिवार को 400 योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

हमने चौथा काम सामाजिक सुरक्षा पेंशन का किया है। पहले बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलती थी। पहले 17 लाख बुजुर्गों को पेंशन दी जाती थी, लेकिन हम अब 34 लाख बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। हमारी सरकार ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल बनाया है, जिसके जरिए 60 साल के होते ही बुजुर्गों को पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।

1.36 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं

इन पिछले 10 सालों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू किया। छठा काम डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का पैसा भेजा है। काम हमने चिरायु योजना के तहत 1.36 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम किया है। गरीब व्यक्ति को अपनी बीमारी के इलाज के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

हमने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का बदलाव किया है। हमारी सरकार ने जमीनों को लाल डोरा मुक्त करने का काम किया है। 2014 से पहले महिलाएं सर पर मटका लेकर पानी लेकर आती थी, लेकिन हमने हर घर में नल पहुंचाने का काम किया है। उसकी रसोई में ही सरकार ने पानी पहुंचाया है।

Nayab Singh Saini, CM Haryana
Nayab Singh Saini, CM Haryana

हरियाणा में 6,500 पंचायतें

पूर्व की सरकारें हम 24 घंटे बिजली देने का दावा करती थीं, लेकिन हरियाणा में कोई बिजली नहीं दे पाया। हमारी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से 2014 के बाद 5,861 गांव में 24 घंटे बिजली पहुंच रही है। हरियाणा में 6,500 पंचायतें हैं।

हमने बेटियों के लिए बड़ा काम किया है। हर 20 किलोमीटर पर हमारी सरकार ने 79 महाविद्यालय खोले गए, इनमें 30 महिलाओं के लिए खोले हैं। इसके साथ ही उन्हें घर से स्कूल तक परिवहन की सुविधा भी दी है।

100 दिनों में 18 संकल्प पूरे किए

2014 से लेकर आज तक एक भी ऐसा जिला नहीं है, जो फोर लेन से जुड़ा न हो। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर बोलते थे कि ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ पर हमारी सरकार काम कर रही है। आज हमारी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। लोगों के अंदर इस सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

हमने 3 गुना गति से काम किया है। मैं बताना चाहता हूं, 100 दिन का समय भले ही कम हो, लेकिन हमने नॉन स्टॉप काम किया है। वैसे तो संकल्प पत्र 5 साल में पूरा होता है, हमारे पड़ोसी राज्य हिमाचल की सरकार ने घोषणा पत्र देखा ही नहीं है। हमने 100 दिनों में 240 में 18 संकल्प पूरे किए हैं।

Nayab Singh Saini, CM Haryana
Nayab Singh Saini, CM Haryana

संकल्पों को सरकार पूरा करेंगे

हमने कम से कम 50 और संकल्पों को पूरा करने की प्रशासनिक और वित्तीय अनुमति लेने का काम शुरू कर दिया है। हमारी सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। इन सभी संकल्पों को सरकार जल्द पूरा करेगी। हम अपने तीसरे कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए समय के अनुरूप काम कर रहे हैं।

आपको याद होगा कि जब मैंने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही जिलों में समाधान शिविर लगाने का फैसला किया। जिलों के DC, SP और दूसरे अधिकारी सुबह 9 बजे से लेकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इन शिविरों में 75 हजार लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया है। लोग ये बात बोलते थे कि समाधान शिविर बंद न किए जाएं। लोग यदि चाहते हैं कि ये शिविर चालू रहें तो चालू रहेंगे।

45 हजार शिकायतों का समाधान

मुझे कोई रास्ते में हाथ देकर रोकता है तो मैं रुक जाता हूं। लोगों की समस्याएं सुनता हूं। इसके लिए हमने एक पोर्टल भी बनाया है, जनसंवाद पोर्टल। लोग अपनी शिकायत यहां दर्ज कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आई 45 हजार शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

हमारी सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया है। ये गरीब विकसित भारत की सच्ची शक्ति है। इसी भावना से मैंने पहले दिन ही ठोस कदम उठाए हैं। 18 अक्टूबर को जब मैं सीएम ऑफिस में आया, तब मैंने किडनी के मरीजों की डायलिसिस फ्री करने का फैसला लिया। तब से लेकर आज तक सभी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा दी जा रही है।

Nayab Singh Saini New Haryana CM
Nayab Singh Saini New Haryana CM

पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर की 6 लाख

हमने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अनुसूचित जाति को वर्गीकरण किए जाने का बड़ा फैसला किया। 14 नवंबर को पहले विधानसभा सत्र में हमने कहा था, पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर की 6 लाख रुपए थी, जिसको हमने बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया। इसके साथ पंचायती राज संस्थाओं में 5% आरक्षण देने का भी काम किया है।

हमने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू की थी, इस योजना के तहत हमने श्रीराम लला के दर्शन कराने के लिए यात्रा शुरू की। इसके अलावा अब माता वैष्णो देवी की भी यात्रा शुरू कराएंगे। इसके अलावा महाकुंभ के लिए भी हरियाणा के लोगों को यात्रा शुरू कराई है।

हमने पीएम मित्र सूर्य घर योजना के तहत 1.80 लाख आय वाले लोगों के घरों पर 2 किलोवाट का सोलर कनेक्शन लगाने का ऐलान किया था, इन 100 दिनों में हमने 12 हजार से अधिक लोगों को इसके तहत लाभान्वित किया है।हमने दुर्घटना मौत होने या दिव्यांग होने पर दीन दयाल अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना शुरू की। इस योजना के तहत 6279 ऐसे परिवार हैं, जिनके खातों में 233 करोड़ रुपए की आर्थिक लाभ देने का काम किया।

CM Yogi attended the swearing-in ceremony of Haryana government
CM Yogi attended the swearing-in ceremony of Haryana government

100 दिन के कार्यकाल में लिए 10 बड़े फैसले

पिछले 100 दिन के कार्यकाल में CM सैनी की सरकार ने 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, किसानों को 24 फसलों पर MSP समेत 10 बड़े फैसले लिए। हालांकि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में अभी कुछ बड़े वादे पूरे होने बाकी हैं। जिसमें सबसे अहम लाडो लक्ष्मी योजना है। जिसमें प्रदेश की 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रति महीने 2100 रुपए दिए जाने हैं। वहीं CM ने गणतंत्र दिवस पर पूरे 5 साल के कार्यकाल में 2 लाख सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: अमृतसर में मेयर का चुनाव आज, कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर
Next Article Jalandhar News: जालंधर में चोरी, नोटों के हार व नकदी चुरा कर ले गए चोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.