Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Scam: एक ही परिवार की 4 फर्मों ने कर दिया 54 करोड़ का GST घोटाला, शहर की 301 फर्मों की शुरू हुई जांच, जालंधर में टैक्स चोरों का है अड्डा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

GST Scam: एक ही परिवार की 4 फर्मों ने कर दिया 54 करोड़ का GST घोटाला, शहर की 301 फर्मों की शुरू हुई जांच, जालंधर में टैक्स चोरों का है अड्डा

Mahabir
Last updated: February 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/अंबाला/लुधियाना। GST Scam: पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) समेत दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में व्यापक स्तर पर GST घोटाला चल रहा है। नोएडा (Noida) में 15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाला (GST Scam) के बाद हरियाणा में पिछले 500 करोड़ का घोटाला पकड़ा गया। अब एक बार फिर से हरियाणा (Haryana) में 54 करोड़ रुपए जीएसटी घोटाला पकड़ा गया है। इसके तार जालंधर और लुधियाना से जुड़ रहे हैं।

Contents
  • 301 बोगस फर्मों की जांच
  • बैंक खाते सील
  • ऐसे निकाली गई रिकवरी
  • खरीद फरोख्त में घोटाला
  • ITC के खेल में 869 फर्में संदेह के घेरे में
  • जालंधर और लुधियाना से जुड़े तार

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का एक मामला जहां अभी सुर्खियों में है, वहीं अब दूसरा एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार ने 4 फर्में बनाकर 54 करोड़ रुपये का खेल कर दिया। इन में अंबाला कैंट और शहर की भी फर्में शामिल हैं।

GST Scam in Punjab
GST Scam in Punjab

301 बोगस फर्मों की जांच

सैंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी की टीमों की जांच में अब कुल 301 फर्में भी संदेह के घेरे में आ गई हैं, जिन्होंने उक्त चार फर्मों से कागजों में खरीद फरोख्त कर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। जीएसटी की एडिशनल कमिश्नर का दूसरा फैसला भी करीब 522 पेज का है, जिसमें फर्म संचालकों के बयान से लेकर उन पर लगाया गया जुर्माना भी शामिल है।

बैंक खाते सील

जीएसटी घोटाले का भंडाफोड़ के बाद बैंक के खातों को सील कर दिया है, जिसमें करोड़ों रुपया पड़ा है। इन चार फर्मों में सत्यम इंटरप्राइजेज, खुशी इंटरप्राइजेज, शिवा ट्रेडर्स, एमएम ट्रेडर्स शामिल हैं। यह फर्में अंबाला शहर के पतों पर रजिस्टर्ड की गईं थी, जिनके जीएसटी नंबर रद किए जा चुके हैं।

जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर
जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर

जीएसटी विभाग की प्रारंभिक जांच में सत्यम इंटरप्राजेज के संचालक महिंदर अग्रवाल ने अपना जवाब विभाग को दिया है, जिसमें उन्होंने माना कि फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया है। इस खेल में सिर्फ महिंदर ही नहीं बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं, जिनके नाम पर फर्में बनाई गईं थीं।

ऐसे निकाली गई रिकवरी

एमएम ट्रेडर्स के नाम से अंबाला शहर में फर्म बनाई गई, जिसके संचालक सत्यम अग्रवाल हैं। विभाग ने रिकार्ड खंगालने के बाद 11 करोड़ 67 लाख 14 हजार 566 रुपये की रिकवरी निकाली गई। इसी प्रकार खुशी इंटरप्राइजेज की खुशी अग्रवाल की 14 करोड़ 03 लाख 76 हजार 498 रुपये की रिकवरी निकाली गई।

सत्यम इंटरप्राइजेज के संचालक महिंद्र अग्रवाल की 14 करोड़ 63 लाख 54 हजार 914 रुपये और शिवा ट्रेडिंग की संचालक मंजू अग्रवाल की 14 करोड़ 47 लाख 82 हजार 612 रुपये की रिकवरी निकाली गई। कुल 54 करोड़ 82 लाख 28 हजार 610 रुपये चारों फर्मों पर रिकवरी निकाली। इस में से कुछ रिकवरी भी हुई है।

GST
GST

खरीद फरोख्त में घोटाला

जीएसटी विभाग की छानबीन आगे बढ़ी तो संचालकों से भी सवाल जवाब किए गए। इस में महिंद्र अग्रवाल ने माना कि चार फर्मों के माध्यम से यह सारा खेल किया गया है।

यह फर्में मोटर व्हीकल के पुर्जे, मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स, सर्जिकल, डेंटल, वेटरनरी साइंस, पेट्रोलियम आयल, आयरन, स्टील टायर ट्यूब में डील करती हैं, लेकिन इससे हटकर फास्ट मूविंग कंज्यूमेबल गुड्स (एफएमसीजी) में खरीद फरोख्त की और आइटीसी हासिल किया। एफएमसीजी में फर्में रजिस्टर्ड ही नहीं हैं।

ITC के खेल में 869 फर्में संदेह के घेरे में

जीएसटी विभाग ने अंबाला जिला में संदेह के घेरे में आई अलग-अलग फर्मों के दो बड़े फैसले दिए हैं। एक फैसले में चार मास्टरमाइंड फर्मों ने खेल कर करोड़ों का आईटीसी हासिल किया, जिन पर अभी सौ प्रतिशत रिवकरी नहीं हुई। इसी तरह का दूसरा फैसला भी सामने आया है, जिसमें 301 फर्मों के नाम सामने आए हैं।

इन सभी फर्मों पर विभाग की ओर से सर्च अभियान और नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया, जिन पर जुर्माना लगाया गया है। इन फर्मों में से कुछ ने तो जुर्माना अदा कर दिया है, जबकि कुछ अपील में चली गई हैं।

GST Rate
GST Rate

जालंधर और लुधियाना से जुड़े तार

जीएसटी विभाग की जांच में पता चला है कि इनके तार जालंधर और लुधियाना के कुछ कारोबारियों और ट्रांसपोर्टर से जुड़े हुए हैं। हरियाणा जीएसटी की टीम लगातार पंजाब जीएसटी टीम से संपर्क बनाए हुए है। क्योंकि जालंधर और लुधियाना व मंडी गोबिंदगढ़ में जीएसटी स्कैम के मास्टर माइंड काम करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक जालंधर में कुछ ट्रांसपोर्टर इन कारोबारियों के फर्जी फर्मों के पार्टनर हैं। विभागीय सूत्रों के माने तो जालंधर और लुधियाना में लोहा, तांबा, पीतल और स्क्रैप के साथ तंबाकू प्रोडैक्ट से करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी हो रही है। इसमें इंडस्ट्रियल एस्टेट, फोकल प्वाइंट, होशियारपुर रोड, 120 फुटी रोड, दानामंडी और फगवाड़ा में जीएसटी चोरों का बड़ा अड्डा बताया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने दिशा-एन इनीशिएटिव के तहत मनाया बसंत पंचमी पर्व
Next Article Budget 2025: बजट से कपड़ा उद्योग को मिलेगी मजबूती, करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ – CM सैनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.