Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: BJP की प्रचंड जीत पर PM नरेंद्र मोदी बोले- विधानसभा में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, AAP के भ्रष्टाचार की होगी जांच
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

PM Narendra Modi: BJP की प्रचंड जीत पर PM नरेंद्र मोदी बोले- विधानसभा में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, AAP के भ्रष्टाचार की होगी जांच

Mahabir
Last updated: February 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Narendra Modi LIVE: Delhi Election Result Live – दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की।

Contents
  • हर भ्रष्टाचार की होगी जांच
  • पीएम बोले- दिल्लीवालों को नमन
  • अरविंद केजरीवाल पर तंज
  • अन्ना हजारे को सहानुभूति
  • कांग्रेस पर निशाना
  • राजनीति में युवाओं का आह्वान
  • नारी शक्ति को नमन
  • यमुना के लिए शपथ
  • दिल्ली से वादा
  • मिडिल क्लास को प्राथमिकता
  • भाजपा की 40 सीटें बढ़ीं

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

हर भ्रष्टाचार की होगी जांच

पीएम मोदी ने कहा कि यह आपदा वाले कट्टर बेईमान निकले। अन्ना हजारे का बयान सुन रहा था, अन्ना हजारे काफी समय से आपदा वालों के कुकर्मों को झेल रहे हैं। उन्हें भी आपदा वालों से मुक्ति मिली है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी पार्टी के मुख्यमंत्री, मंत्री जेल गए। वह खुद भ्रष्टाचारी निकले। शराब घोटालों ने दिल्ली को बदनाम किया।

ऊपर से अहंकार इतना कि कोरोना से जब दुनिया निपट रही थी तो शीश महल बनवा रहे थे। पहले विधानसभा सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी। भ्रष्टाचार के हर तार खोले जाएंगे। जिसने लूटा उसे लौटाना पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है। जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा कड़ा संदेश दिया है, जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है।”

पीएम बोले- दिल्लीवालों को नमन

पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आ-पदा से मुक्त कराने का है। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं।

अरविंद केजरीवाल पर तंज

दिल्ली को मालिक होने का जिन्हें घमंड था, उनका सच से सामना हो भी गया है। दिल्ली के जनादेश से स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्ट कट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्ट कट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है।

अन्ना हजारे को सहानुभूति

anna hazare
anna hazare

आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। श्रीमान अन्ना हजारे का बयान सुन रहा था। वे काफी समय से इन आप-दा वालों के कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे थे। आज उन्हें भी उस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी।

कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है। खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस एक के बाद एक सहयोगियों को खत्म कर रही है। INDI गठबंधन के दल अब कांग्रेस का कैरेक्टर समझने लगे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में टीस थी। टीस थी दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की। आज दिल्ली ने हमारा वो आग्रह भी मान लिया। सभी कार्यकर्ताओं को मेरा धन्यवाद।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

राजनीति में युवाओं का आह्वान

मोदी ने कहा – मैंने एक लाख नौजवानों को राजनीति में आने को कहा है। देश को सही मायने में एक गंभीर पॉलिटिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत है, विकसित भारत को नई प्राण शक्ति की जरूरत है, राजनीति को नए आइडिया, राजनीति और चिंतन की जरूरत है।

नारी शक्ति को नमन

देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। एकबार फिर नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। ओडिशा, महाराष्ट्र या हरियाणा हर राज्य में नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है। मैं दिल्ली की मातृ शक्ति से कहता हूं हर वादा पूरा करूंगा।

यमुना के लिए शपथ

दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुनाजी की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर आहत हो रहे हैं। मैंने संकल्प लिया है कि यमुनाजी को हम दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। समय कितना ही क्यों न लगे, शक्ति कितनी ही क्यों न लगे, हम पूरा प्रयास करेंगे।

BJP
BJP

दिल्ली से वादा

पहली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है। इससे दिल्ली और पूरे NCR में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं। आनेवाले समय में इस क्षेत्र के नौजवानों को तरक्की के नए-नए रास्ते मिलेंगे।

मिडिल क्लास को प्राथमिकता

NDA की गारंटी, सुशासन की गारंटी। इसका फायदा गरीब को भी होता है और मिडिल क्लास को भी होता है। हर वर्ग के बहुत सारे प्रोफेशनल हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को प्राथमिकता पर रखा है।

भाजपा की 40 सीटें बढ़ीं

भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
Next Article Punjab News: ‘नेवा’ प्रोजेक्ट की शुरुआत से पंजाब विधानसभा हुई कागज रहित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.