Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sex Racket: इंटरनैशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रशियन लड़की के साथ वकील समेत 11 लोग गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Sex Racket: इंटरनैशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रशियन लड़की के साथ वकील समेत 11 लोग गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: February 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, रायपुर। Sex Racket: शहर के VIP रोड में एक विदेशी लड़की (रशियन) के हंगामे के बाद सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। विदेश और कई राज्यों से लड़कियों को इस काम के लिए बुलाया जाता था। पुलिस ने एक दलाल समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की सेक्स रैकेट में भूमिका थी।

Contents
  • Locanto App से धंधा
  • मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • इन 11 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
  • यह है पूरा मामला
  • विदेशी युवती ने किया हंगामा
  • टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान से मुंबई आई
  • नोरा की सहेली सोफिया भी पकड़ी गई

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने बताया कि, हादसा और हंगामा के बाद रशियन युवती और भावेश आचार्य (लोक अभियोजक डीआरआई) से पूछताछ की गई। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को जांच में लगाया गया। तब पता चला कि, लड़कियों से तेलीबांधा, सरस्वती नगर स्थित होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था।

Russian Sex Racket Exposed Arrest Update News
Russian Sex Racket Exposed Arrest Update News

Locanto App से धंधा

उज्बेकिस्तान की लड़की ने पुलिस को बताया कि, जुगल कुमार के बुलाने पर वो मुंबई से रायपुर आई थी। रायपुर में भावेश आचार्य से मिली। जिसके बदले 27 हजार दिया गया। जब पुलिस ने रवि ठाकरे और जागेंद्र उके उर्फ मोहन को पकड़ा, तो उन्होंने बताया कि, Locanto App के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें और रेट भेजते थे।

मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

घटना के बाद मुख्य आरोपी जुगल कुमार भागकर पश्चिम बंगाल में छिप गया था। जिसे रायपुर पुलिस की टीम ने 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया है।

Russian Sex Racket Exposed Arrest
Russian Sex Racket Exposed Arrest

इन 11 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

आरोपी का नाम, उम्रकहां से रहने वाले
रवि ठाकरे (55)आर.डी.ए. कॉलोनी, रायपुर
जागेंद्र उके उर्फ मोहन (29)गुढ़ियारी, रायपुर
बृजेश साहा (35)अंबिकापुर, हाल निवास रायपुर
मोह. साजिद (28)संतोषी नगर, रायपुर
दिनेश लिलवानी (30)टिकरापारा, रायपुर
शेख इमरान (34)टिकरापारा, रायपुर
अमित सोनी (28)पुरानी बस्ती, रायपुर
रमेन्द्र पाठक (32)डीडी नगर, रायपुर
शेख नूरूल हक (49)टिकरापारा, रायपुर
र्गेश पनागर (25)कवर्धा
जुगल कुमार राय (39)पश्चिम बंगाल, हाल निवास रायपुर

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 5-6 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे VIP रोड पर बिलासपुर पासिंग एक कार स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई है। हादसे के बाद आस–पास के लोगों ने कार को घेर लिया।

कार के नंबर प्लेट के ऊपर एक और प्लेट लगी हुई थी। इस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। कार में विदेशी युवती नोरा (बदला हुआ नाम) के साथ युवक जो सरकारी वकील भी है, वह सवार थे। युवती देखने में विदेशी नागरिक लग रही थी। ऐसे में आस–पास खड़े लोग उसे रशियन–रशियन पुकारने लगे।

Russian Sex Racket Exposed Arrest Update
Russian Sex Racket Exposed Arrest Update

विदेशी युवती ने किया हंगामा

हंगामे के चलते थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इन दोनों को थाने चलने कहा, लेकिन विदेशी युवती अपना फोन मांगने लगी। युवती मौके पर मौजूद एक पुलिस के जवान पर आरोप लगाती है कि उसने उसका फोन लिया है।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती नहीं मानी। मौके पर कोई महिला कॉन्स्टेबल भी नहीं थी। इस चक्कर में विवाद सुलझने में देर होने लगी। युवती के साथी से उसे समझाने को कहा गया।

लेकिन युवती नशे में थी और अपना फोन लिए बिना जाने को तैयार नहीं थी। करीब 45 मिनट तक बीच सड़क तमाशा चलता रहा। इसके बाद जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाकर दोनों को थाने लाया गया।

टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान से मुंबई आई

पुलिस जांच में पता चला कि नोरा 20 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान से मुंबई आई। नोरा 30 जनवरी को रायपुर पहुंची थी। इसके बाद 31 जनवरी को उसकी वकील के साथ दलाल के माध्यम से पहली मुलाकात हुई। वे दोनों साथ में वीआईपी रोड स्थित एक होटल में रुके थे।

इसके बाद वकील ने फिर एक बार 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात नोरा से होटल में मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिसमें वकील के बैंक अकाउंट से दो बार 27-27 हजार का पेमेंट किया गया है।

5-6 फरवरी की रात एक्सीडेंट के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस जांच–पड़ताल के लिए सरस्वती नगर स्थित उस होटल पर पहुंची, जहां नोरा ठहरी हुई थी। यहां पता चला कि उसका सामान पुलिस के आने से पहले ही उसकी एक सहेली लेकर जाकर चुकी है।

नोरा की सहेली सोफिया भी पकड़ी गई

पुलिस ने इसके बाद नोरा की सहेली का पता लगाया। पता चला कि वह VIP रोड स्थित एक होटल में रुकी हुई है। पुलिस बिना देर किए इस होटल में पहुंची। होटल के कमरा नंबर 506 से पुलिस ने नोरा की सहेली सोफिया (बदला हुआ नाम) काे हिरासत में लिया।

पता चला कि, नोरा को स्पेशल डिमांड पर उज्बेकिस्तान से रायपुर बुलाया गया था। इतना ही नहीं नोरा के साथ उसकी सहेली सोफिया दोनों के लिंक प्रॉस्टिट्यूशन से जुड़े हुए हैं। दोनों रायपुर के अलग–अलग होटल्स में ठहरी हुई थीं।

इस मामले की जांच के दौरान एक यह बात भी सामने आ रही है कि इन रशियन युवतियों को 7 और 9 हजार रुपए एक दिन के दिए जाते थे, जबकि दलाल ग्राहकों से 25 से लेकर 40 हजार रुपए तक वसूल करते थे। युवतियों के आने जाने और होटल में ठहरने का खर्च दलाल करता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Maha Kumbh Mela: एंटी ड्रोन सिस्टम 24 घंटे अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार मॉनिटरिंग
Next Article Raghav Chadha: राज्यसभा में बजट चर्चा के दौरान सांसद राघव चड्ढा बने मिडिल क्लास की आवाज, रेलवे और प्रवासियों की समस्याओं पर भी उठाए सवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.