Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Keshav Kunj: दिल्ली में RSS के भव्य कार्यालय का प्रवेश उत्सव आज, 3 टावर, 13 मंजिल और 300 कमरे से सुसज्जित है केशव कुंज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Keshav Kunj: दिल्ली में RSS के भव्य कार्यालय का प्रवेश उत्सव आज, 3 टावर, 13 मंजिल और 300 कमरे से सुसज्जित है केशव कुंज

Mahabir
Last updated: February 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Keshav Kunj RSS new office in Delhi: झंडेवालान स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नव निर्मित भव्य कार्यालय केशव कुंज (Keshav Kunj) का प्रवेश उत्सव होगा। यह कार्यक्रम सरसंघचालक मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में होगा। इस अवसर पर दिल्ली प्रांत के करीब 2000 स्वयंसेवकों की भी मौजूदगी रहेगी।

Contents
  • 150 करोड़ रुपये की लागत
  • वर्ष 1939 से ही संघ का कार्यालय
  • नियमित शाखा लगेगी

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबित केशव कुंज में प्रवेश उत्सव दोपहर बाद है, जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत का जिला स्तर के स्वयंसेवकों की मौजूदगी में उद्बोधन भी होगा। संगठन की दृष्टि से दिल्ली 30 जिलों में बंटी है। आठ वर्ष की अवधि में तैयार कार्यालय में 13 मंजिला तीन टावर है, जिसमें करीब 300 कमरे और कार्यालय है।

Rss Headquarter Keshav Kunj New Delhi
Rss Headquarter Keshav Kunj New Delhi

150 करोड़ रुपये की लागत

जानकारी के मुताबिक इसमें आधुनिक सभागारों के साथ पुस्तकालय, चिकित्सालय व भोजनालय की भी व्यवस्था है। कार्यालय परिसर 3.75 एकड़ से अधिक में स्थित है। इसके निर्माण में 150 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसे करीब 75 हजार लोगों के दान से जुटाए थे।

वर्ष 1939 से ही संघ का कार्यालय

आपको बता दें कि उक्त स्थान पर वर्ष 1939 से ही संघ का कार्यालय है। आरंभ में यह छोटे कमरे में था। फिर वर्ष 1962 में एक परिसर में आया। राष्ट्रीय राजधानी में होने के चलते महत्वपूर्णता व विस्तार की आवश्यकता के मद्देनजर वर्ष 2016 में इसके नव निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। तब तक संघ की गतिविधि आरामबाग स्थित उदासीन आश्रम से संचालित होती रही।

RSS
RSS

विशेष बात कि यह कार्यालय आधुनिक तकनीक व परंपरागत वास्तुशिल्प का अद्भुत मिश्रण है। तीन टावरों (भूतल और 12 मंजिल) का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना है, जबकि इसके सबसे बड़े सभागारों में से एक का नाम विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारी अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है, जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे।

नियमित शाखा लगेगी

आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिकाओं पाञ्चजन्य और आर्गेनाइजर के साथ ही सुरुचि प्रकाशन और इतिहास संकलन का भी कार्यालय इसी परिसर में होगा। परिसर के पिछले भाग में खुले मैदान में संघ के संस्थापक सरसंघचालक डा. केशव राव बलिराम हेडगवार की आदमकद प्रतिमा लगी है, जिसके सामने नियमित शाखा लगेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: PSEB ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक्जाम सैंटर का किया ऐलान, पढ़ें लिस्ट
Next Article Aaj Ka Panchang: भगवान श्रीगणेश जी कोे समर्पित है आज का दिन, करें पूजा पाठ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.