Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बादल फटने से भारी नुकसान, बारिश और बर्फबारी से बाढ़ का खतरा, हाईवे और सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टियां घोषित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बादल फटने से भारी नुकसान, बारिश और बर्फबारी से बाढ़ का खतरा, हाईवे और सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

Mahabir
Last updated: February 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बर्फबारी के कारण स्कूल कालेज बंद (Holiday) करने पड़े हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

Contents
  • कुल्लू में बाढ़ जैसे हालात
  • स्कूल करने पड़े बंद
  • कहां कितनी बर्फबारी
  • 7 जिलों में फ्रेश स्नोफॉल
  • रोहतांग दर्रा में तीन फीट से ज्यादा स्नोफॉल
  • लाहौल स्पीति के स्कूलों में छुट्टियां

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक लाहौल-स्पीति (Lahaul Spiti) और किन्नौर (Kinnaur) में शाम 5 बजे तक भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Himachal Pradesh Weather Update News
Himachal Pradesh Weather Update News

कुल्लू में बाढ़ जैसे हालात

वहीं बीते 3 दिन से हो रही बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति जिला का शेष दुनिया से संपर्क कट चुका है। चंबा का पांगी और किन्नौर जिला के ज्यादातर क्षेत्रों का भी सड़कें बंद होने के बाद जिला मुख्यालय और प्रदेश से संपर्क टूट गया है। शिमला सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। कुल्लू में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

स्कूल करने पड़े बंद

भारी बारिश-बर्फबारी के बाद चार जिलों में शिक्षण संस्थान बंद करने पड़े हैं। चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टियां कर दी गई है। कुल्लू जिला के मनाली, बंजार और कुल्लू सब डिवीजन के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।

HP, ICSE और CBSE बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों के लिए यह आदेश लागू होंगे। जिन कक्षाओं के बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं, वह पहले से तय प्रोग्राम के तहत होंगे।

कहां कितनी बर्फबारी

रोहतांग दर्रा में 6 फीट से ज्यादा ताजा बर्फबारी हो गई है। अटल टनल रोहतांग में साढ़े 4 फीट, सोलंग नाला में 3 फीट, किन्नौर के पूह में 1 फीट, मूरंग 5 इंच, कल्पा डेढ़ फीट, सांगला डेढ़ फीट, छितकुल 2 फीट बर्फ गिर गई है।

अटल टनल बंद होने से लाहौल स्पीति जिला अलग थलग पड़ गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर में 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों में ब्लैक आउट हो गया है। भारी बर्फबारी से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। पानी की पाइपें भी जम गई हैं। इससे लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा।

Himachal Pradesh Weather Update News
Himachal Pradesh Weather Update News

7 जिलों में फ्रेश स्नोफॉल

बीते 24 घंटे में सात जिलों में फ्रेश स्नोफॉल हुआ है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटन कारोबारियों के साथ साथ किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। अपर शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल के खिड़की में सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है।

नारकंडा और खिड़की में बीती रात को ही कुछ वाहन व सरकारी बसें फंस गई थी, जिन्हें देर रात तक रेस्क्यू किया गया। इसे देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने बीती शाम को ही सभी आरएम को निर्देश दिए कि वाया नारकंडा कोई भी बस न भेजी जाए।

Himachal Pradesh Weather Update News
Himachal Pradesh Weather Update News

रोहतांग दर्रा में तीन फीट से ज्यादा स्नोफॉल

लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में तीन फीट से ज्यादा बर्फबारी हो गई है। चंबा के पांगी, भरमौर, किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी डेढ़ से दो फीट स्नोफॉल हो चुका है। रोहतांग दर्रा में चार फीट से ज्यादा ताजा बर्फबारी, कोकसर व अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर ढाई फीट, अटल टनल के साउथ पोर्टल पर दो फीट, पांगी में डेढ़ फीट हिमपात हो चुका है।

लाहौल स्पीति के स्कूलों में छुट्टियां

भारी बर्फबारी के बाद यातायात व्यवस्था ठप होने के बाद लाहौल स्पीति जिला और पांगी के स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। प्रदेश में 250 से ज्यादा सड़कें और 350 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Donald Trump Tariff: कनाडा और मैक्सिको पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, इस दिन से लागू होंगे नए अमेरिकी टैरिफ
Next Article Holiday News: स्कूली बच्चों की लगी मौज, शिक्षा विभाग ने बढ़ाई छुट्टियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.