Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Haryana Budget 2025: हरियाणा के CM नायब सैनी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, 50 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Haryana Budget 2025: हरियाणा के CM नायब सैनी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, 50 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Mahabir
Last updated: March 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM) नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोमवार को राज्य के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया। प्रदेश में अब तक का यह सबसे ज्यादा बजट है। CM ने 80 पेज का बजट भाषण पढ़ा। जिसमें 161 पॉइंट्स थे। CM का बजट भाषण 2 घंटे 57 मिनट चला।

Contents
  • महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए
  • 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
  • विधायकों को विकास के लिए 5 करोड़ मिलेंगे
  • कर्मचारियों को पे-आउट मिलेगा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

भाषण के शुरुआत में उन्होंने मैथिलीशरण गुप्त की कविता ”हम क्या थे, क्या हो गए और क्या होंगे अभी, आओ विचारो मिलकर ये समस्याएं सभी।’ पढ़ी। बजट के अंत में उन्होंने बजट के प्रस्तावों के पीछे गुरु रविदास जी के शब्दों ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सभ सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न’ को प्रेरणा बताया।

cm nayab singh saini
cm nayab singh saini

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए

इस दौरान CM नायब सैनी (Nayab Singh Saini) की सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की रही। जिसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ रखे गए हैं। वहीं महिलाओं को 1 लाख रुपए तक ब्याजमुक्त लोन देने की भी घोषणा की।

CM नायब सैनी ने कहा कि नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ियों का 20 लाख तक मुफ्त बीमा होगा। इसका प्रीमियम सरकार भरेगी। ओलिंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ियों को बिजनेस के लिए सरकार 10 लाख देगी। खिलाड़ियों की डाइट मनी 400 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रति दिन करने और अखाड़ों को 20 से 50 लाख इनाम देने की भी घोषणा की। ओलिंपिक मेडलिस्ट को एकेडमी खोलने के लिए 2% सब्सिडी के साथ 5 करोड़ लोन भी मिलेगा।

Job
Job

50 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा

CM ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जम्मू के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। शहरों में मल्टीलेवल पार्किंग, गुरुग्राम में मेट्रो लाइन, विज्ञान और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुशन की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 1 लाख रूपए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

युवाओं के लिए सीएम ने कहा कि इसी वर्ष शुरू किए मिशन हरियाणा-2047 के जरिए प्रदेश के 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा डंकी रूट के जरिए युवाओं की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ को लेकर हरियाणा सरकार कठोर कानून लेकर आ रही है।

विधायकों को विकास के लिए 5 करोड़ मिलेंगे

CM सैनी ने कहा- विधानसभा के कार्यकाल के दौरान हर विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि का विशेष प्रावधान करता हूं। यह राशि 3 किश्तों में दी जाएगी। इसके लिए हर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की एकमुश्त सूची अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर देनी होगी।

इस सूची में से पहली किश्त में 1.5 करोड़ रुपए की राशि विधायक द्वारा दी गई वरीयता अनुसार तुरंत जारी की जाएगी। इसी प्रकार, दूसरी किश्त 1.5 करोड़ रुपए की तथा अंतिम किश्त 2 करोड़ रुपए की होगी। अगली किश्त की राशि पिछली दी गई राशि के 70 प्रतिशत उपयोग के उपरान्त जारी की जाएगी।

Nayab Singh Saini, CM Haryana
Nayab Singh Saini, CM Haryana

कर्मचारियों को पे-आउट मिलेगा

सीएम सैनी ने कहा- भारत सरकार द्वारा 24 जनवरी 2025 को अधिसूचित की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम की तर्ज पर हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को भी इस यूपीएस का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत कम से कम 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेआउट तथा 30 प्रतिशत फैमिली पेआउट के रूप में दिया जाएगा।

ये दोनों लाभ 10 वर्ष की न्यूनतम सेवा के उपरान्त दिये जाएंगे। सेवानिवृत कर्मचारियों को पेआउट का पूरा लाभ 25 वर्ष की सेवा के उपरान्त मिलेगा। इस स्कीम का लाभ आज हरियाणा सरकार में सेवारत लगभग 2 लाख कर्मचारियों को उपलब्ध होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Maharashtra News: औरंगजेब का पुतला फूंकने पर हिंसा भड़की, पथराव-आगजनी में कई घायल, DCP को कुल्हाड़ी मारी, 15 लोग गिरफ्तार
Next Article Aaj Ka Panchang: आज भगवान हनुमान जी की करें पूजा; बुद्धि, ज्ञान की होगी प्राप्ति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.