Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Railway News: आज से 22 दिनों तक प्रभावित रहेंगी 122 गाड़ियां, 25 पैसेंजर ट्रेन निरस्त, देखें पूरी लिस्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Railway News: आज से 22 दिनों तक प्रभावित रहेंगी 122 गाड़ियां, 25 पैसेंजर ट्रेन निरस्त, देखें पूरी लिस्ट

Mahabir
Last updated: April 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/लखनऊ। Railway News: यार्ड रिमाडलिंग के तहत नान इंटरलाकिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए 22 दिन तक गोरखपुर से दिल्ली, मुंंबई,पुणे, पंजाब, जम्मू, महाराष्ट्र, गुजरात व पश्चिम बंगाल का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 28 ट्रेनें जहां मार्ग बदलकर चलेंगी।

Contents
  • ट्रेनें भी कंप्यूटर माउस से चलाई जा सकेंगी
  • बस्ती स्टेशन पर यात्रा समाप्त
  • इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
  • मार्ग बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें
  • इन स्टेशनों के बीच से चलेंगी 35 ट्रेनें

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

गोरखपुर (Gorakhpur) जंक्शन पर शनिवार से तीन मई तक यह प्रक्रिया चलेगी। इससे 35 ट्रेनें रास्ते में रुककर चलेंगी। 13 रेल गाड़ियों को विलंब से रवाना किया जाएगा। स्थानीय रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सर्वाधिक प्रभावित होगा। गोरखपुर से गोंडा, छपरा व नरकटियागंज रूट की लगभग 25 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

gorakhpur railway station
gorakhpur railway station

ट्रेनें भी कंप्यूटर माउस से चलाई जा सकेंगी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नॉन इंटरलाकिंग के बाद गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में बेहतर ढंग से कार्य करेगा। इससे अधिकाधिक गाड़ियों का संचालन हो सकेगा। गोरखपुर जंक्शन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम कार्य करने लगेगा। गोरखपुर की ट्रेनें भी कंप्यूटर माउस से चलाई जा सकेंगी।

रेलवे से जारी सूचना के अनुसार बांद्रा टर्मिनस से 19 एवं 20 अप्रैल को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर दिया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी। गोरखपुर से 13, 20, 27 अप्रैल एवं चार मई को चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी को गोमतीनगर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

बस्ती स्टेशन पर यात्रा समाप्त

साबरमती से 17, 19, 24, 26 अप्रैल एवं एक मई को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस का निरस्तीकरण समाप्त कर, संचलन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी साबरमती से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। इसी तरह से 24, 26 एवं एक मई को साबरमती से चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

गोरखपुर से 19, 21, 26, 28 अप्रैल एवं तीन मई को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस का निरस्तीकरण समाप्त कर, संचलन बहाल किया गया है। 26, 28, एवं तीन मई को गोरखपुर से चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती से चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

  • गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (15067) 16 अप्रैल से 30 अप्रैल
  • बांद्रा-गोरखपुर टर्मिनस (15068) 18 अप्रैल से दो मई
  • डिब्रूगढ़-अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15211, 15212) 16 अप्रैल से चार मई
  • गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी (15031, 15032) 16 अप्रैल से पांच मई
  • छपरा-नौतनवां इंटरसिटी (15105, 15106) 12 अप्रैल से तीन मई
  • लखनऊ-पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस (12529, 12530) 12 अप्रैल से तीन मई
  • गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065) 15 अप्रैल से चार मई
  • पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 16 अप्रैल से पांच मई
  • गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15048) 13 अप्रैल से चार मई
  • कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15047) 14 अप्रैल से पांच मई
  • गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15050) 16 अप्रैल से तीन मई
  • कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15049) 16 अप्रैल से चार मई
  • छपरा-मथुरा एक्सप्रेस (22531, 22532) 16 अप्रैल सेर दो मई
  • गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15005) 16 अप्रैल से दो मई
  • देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस (15006) 15 अप्रैल से एक मई
  • देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15002) 19 अप्रैल से तीन मई
  • मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15001) 21 अप्रैल से 10 मई
  • गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (20103) 19 अप्रैल से दो मई
  • एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (20104) 20 अप्रैल से तीन मई
  • गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (12571) 20 अप्रैल से तीन मई
  • आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (12572) 21 अप्रैल से चार मई
  • गोरखपुर-भठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) 26 अप्रैल से तीन मई
  • भठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) 27 अप्रैल से चार मई
  • चौरीचौरा एक्सप्रेस (15004) 26 अप्रैल से तीन मई
  • चौरीचौरा एक्सप्रेस (15003) 27 अप्रैल से चार मई
  • कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस (15705) 28 अप्रैल से एक मई
  • दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस (15706) 29 अप्रैल से दो मई
Indian Railway
Indian Railway

मार्ग बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें

  • हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13019) 15 अप्रैल से दो मई
  • काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (13020) 15 अप्रैल से दो मई
  • सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) 26 अप्रैल से दो मई
  • नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस (12554) 26 अप्रैल से दो मई
  • कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) 12 अप्रैल से तीन मई
  • अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) 24 अप्रैल से दो मई
  • जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14673) 12 अप्रैल से तीन मई
  • अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस (14674) 11 अप्रैल से दो मई
  • दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (15651) 12 अप्रैल से तीन मई
  • बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस (19037) 19 अप्रैल से एक मई
  • दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12565) 22 अप्रैल से दो मई

इन स्टेशनों के बीच से चलेंगी 35 ट्रेनें

जानकारी के अनुसार हैदराबाद-गोरखपुर, गोरखपुर-अहमदाबाद,गोरखपुर-गोमतीनगर, एलटीटी-गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर,नौतनवा-गोरखपुर सहित 35 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा। अन्य 10 ट्रेनों को एक से चार घंटे तक रि-शेड्यूल कर चलाया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 109 नशा तस्कर गिरफ्तार; 2.9 किलो हेरोइन, 1.6 किलो अफीम बरामद
Next Article Aaj ka Panchang: हनुमान जन्मोत्सव और पूर्णिमा आज, बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.