Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Holiday News: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल-कालेज बंद, गृहमंत्री अमित शाह और NIA टीम पहुंची पहलगाम, दो आतंकी ढेर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Holiday News: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल-कालेज बंद, गृहमंत्री अमित शाह और NIA टीम पहुंची पहलगाम, दो आतंकी ढेर

Mahabir
Last updated: April 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पहलगाम (श्रीनगर)। Holiday News: Pahalgam Terror Attack LIVE Updates- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया जिसमें दो विदेशी पर्यटकों समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इसके बाद आज कई इलाकों में स्कूल और कालेज में छुट्टी (Holiday) की घोषणा कर दी गई है। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर- ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

Contents
  • अमित शाह आज पहलगाम में
  • पहलगाम पहुंचेगी NIA की टीम
  • आपातकालीन नंबर जारी
  • एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
  • राजौरी में आज सभी स्कूल बंद
  • कश्मीर में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

घटना के बाद राजौरी और श्रीनगर समेत कई इलाकों में स्कूल-कालेज और व्यापारिक संस्थान बंद हैं। आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहलगाम (Pahalgam) में घटनास्थल का जायजा लेंगे। वहीं पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा से भारत लौट आए हैं। संभावना है कि वह आज जम्मू-कश्मीर जाएं।

हलगाम आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत, आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी श्रीनगर में अमित शाह की हाई लेवल बैठक
आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी, श्रीनगर में अमित शाह की हाई लेवल बैठक

अमित शाह आज पहलगाम में

अमित शाह ने आतंकी वारदात को लेकर कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचे हैं। गृह मंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

पहलगाम पहुंचेगी NIA की टीम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के अधिकारियों का एक दल जांच करने के लिए कुछ ही देर में पहलगाम के बैसरन में उसे स्थान पर जाएगा, जहां आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों को निशाना बनाया था।

आपातकालीन नंबर जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए आपातकालीन सहायता डेस्क शुरू की है। यह डेस्क चौबीसों घंटे काम करेगी। देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले किसी नागरिक का कोई भी परिचित या रिश्तेदार इस समय पहलगाम में घूमने के लिए आया है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इस डेस्क के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने इसके लिए टेलीफोन नंबर 9596777669, 01932225870 और वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किए हैं।

एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में बुधवार को घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

राजौरी में आज सभी स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के विभिन्न संघों द्वारा दिए गए बंद के आह्वान के मद्देनजर, जिला राजौरी के सभी सरकारी/निजी स्कूल 23 अप्रैल को बंद रहेंगे। इस बाबत मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) राजौरी ने आदेश जारी किए हैं।

कश्मीर में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से घाटी के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी कुछ ही देर में पहलगाम पहुंचने वाला हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिलेगी आज गुड न्यूज, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें अपना राशिफल
Next Article Jalandhar News: जालंधर के जौहल मार्केट में शोरूम मालिक ने सील तोड़ी, अशोक नगर में अवैध शापिंग कांप्लैक्स पर आदेश पर भी नहीं चल रही है डिच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.