Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Pahalgam Terror Attack LIVE: भारत की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सर्विस सस्पेंड, भारतीयों को पाकिस्तान न जाने का निर्देश, विदेशी मीडिया का दावा- कुछ बड़ा होने वाला है
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Pahalgam Terror Attack LIVE: भारत की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सर्विस सस्पेंड, भारतीयों को पाकिस्तान न जाने का निर्देश, विदेशी मीडिया का दावा- कुछ बड़ा होने वाला है

Mahabir
Last updated: April 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pahalgam Terror Attack LIVE: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के मद्देनजर केंद्र सरकार ने वीरवार को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा (VISA) सेवाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना होगा, क्योंकि 27 अप्रैल से उनके वीजा रद्द कर दिए गए हैं। जिन्हें मेडिकल वीजा मिला है, उन्हें 29 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ना होगा।

Contents
  • पाकिस्तानी एयरफोर्स खौफ के साये में
  • भारत में कुछ बड़ा होने वाला है

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को पाकिस्तान (Pakistan) की यात्रा न करने की भी सलाह दी है। भारत ने गुरुवार दोपहर INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल की टेस्टिंग की है। टेस्टिंग सफल रही। सतह से समुद्र पर हमला करने का सफल परीक्षण किया गया।

भारत ने INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल टेस्ट किया।
भारत ने INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल टेस्ट किया।

पाकिस्तानी एयरफोर्स खौफ के साये में

इससे पहले भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। कराची एयरबेस से 18 फाइटर जेट भारत से लगी सीमा की तरफ के पाक एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की आतंकी घटना पर सरकार ने पार्लियामेंट बिल्डिंग में शाम 6 बजे सभी दलों की बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे। राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे।

पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अटारी चेक पोस्ट से वापस लौट रहे
पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अटारी चेक पोस्ट से वापस लौट रहे

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है

रूसी मीडिया रसिया टुडे ने मौजूदा हालातों को देखते हुए दावा किया है कि भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। वहीं, भारत सरकार के अटारी बॉर्डर बंद करने के ऐलान के बाद वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अटारी चेक पोस्ट से वापस लौट रहे हैं।

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सरकार के X हैंडल को भारत में बैन कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करके अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी है। श्रीनगर के दुकानदारों ने पहलगाम हमले के विरोध में काले झंडे लगाए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Pakistan Stock Market Crash: भारत के जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट, करोड़ों का हुआ नुकसान
Next Article Punjab News: पंजाब के स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर बड़ी खबर, किया बड़ा ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.