Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Pahalgam Attack: कश्मीर में सेना की कार्रवाई के बीच लश्कर के दो आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट, पहलगाम हमले से जुड़े थे आतंकी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Pahalgam Attack: कश्मीर में सेना की कार्रवाई के बीच लश्कर के दो आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट, पहलगाम हमले से जुड़े थे आतंकी

Mahabir
Last updated: April 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्रीनगर। Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में उड़ गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग (Anantnag) के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।

Contents
  • लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था आदिल
  • आतंकवादी को गोली लगी
  • पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। इन दोनों आतंकवादियों का नाम पहलगाम हमले से जुड़ा है। आपको बता दें कि पहलगाम में 26 लोगों को आतंकियों ने मार दिया था।

कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था आदिल

बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी का घर ध्वस्त कर दिया गया है। माना जाता है कि वह पहलगाम हमले में शामिल था जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे।

आदिल ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने कथित तौर पर पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटने से पहले आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट

आतंकवादी को गोली लगी

कश्मीर के बांदीपोरा के कुलनार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, दो जवान घायल हैं। उधर, पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी आज पहलगाम की बैसरन घाटी जाएंगे। वे यहां लोकल मिलिट्री फॉर्मेशन के टॉप कमांडर्स से बातचीत करेंगे। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहलगाम आतंकी हमले के घायलों से मिलने अनंतनाग के अस्पताल पहुंचेंगे।

कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट

पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक

इससे पहले केंद्र ने यह माना कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई। उधर, जल संसाधन मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने गुरुवार रात पाकिस्तान को पत्र भेजकर कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है।

इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक होगी। पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Pahalgam Attack: दिल्ली आज रहेगी पूरी तरह बंद, जंतर-मंतर पर जुटेंगे संत, RSS समेत विभिन्न संगठनों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आज
Next Article Aaj Ka Panchang: प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव जी की करें पूजा, सुख और सौभाग्य की होगी प्राप्ति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.