Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Pakistan Rangers: पाकिस्तान की कैद में BSF का जवान, पाकिस्तानी रैंजर्स ने रिहा करने से किया इंकार, पति को छुड़ाने गर्भवती पत्नी बंगाल से पहुंची पंजाब
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Pakistan Rangers: पाकिस्तान की कैद में BSF का जवान, पाकिस्तानी रैंजर्स ने रिहा करने से किया इंकार, पति को छुड़ाने गर्भवती पत्नी बंगाल से पहुंची पंजाब

Mahabir
Last updated: April 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फिरोजपुर। Pakistan Rangers: BSF Jawan arrested in Pakistan- सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम साहू को पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने अभी तक नहीं छोड़ा है। पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने बीएसएफ (BSF) के जवान साहू को उस समय हिरासत में ले लिया था, जब वह गलती से बार्डर पार कर गया था।

Contents
  • अनजाने में पाकिस्तानी सीमा में BSF का जवान
  • पहलगाम आतंकी हमले के समय हुई घटना
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय जाऊंगी- रजनी
  • बहुत तनाव में हूं – रजनी
  • सरकार से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने बीएसएफ जवान साहू को हिरासत में लेने के बाद रिहा नहीं कर रहा है। इसके बाद BSF जवान पूर्णम साहू की पत्नी पश्चिम बंगाल के हुगली से सोमवार (28 अप्रैल) की शाम को चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह फिरोजपुर पहुंच कर बीएसएफ के अधिकारियों से मिली हैं।

bsf sodier
bsf sodier

बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी गर्भवती हैं। वह अपने बेटे और कुछ रिश्तेदारों के साथ पंजाब आई हैं। रजनी अपने पति को वापस लाने के प्रयासों के बारे में BSF के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी जुटाने के लिए पंजाब के फिरोजपुर में है।

अनजाने में पाकिस्तानी सीमा में BSF का जवान

सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल पूर्णम साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार (23 अप्रैल) को पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक खेत से पकड़ा था। BSF के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब साहू सीमा के पास किसानों के एक समूह की रक्षा के लिए उनके साथ थे।

उन्होंने कहा कि साहू एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए चले गए और अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गए, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने तुरंत हिरासत में ले लिया। इस पर कई बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मीटिंग हुई, लेकिन पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को नहीं छोड़ा।

bsf sodier
bsf sodier

पहलगाम आतंकी हमले के समय हुई घटना

बीएसएफ का जवान साहू पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के रिसड़ा के निवासी हैं और पंजाब में फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात थे।

साहू के साथ यह घटना ऐसे समय पर घटी है जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच संबंध खराब हो गए हैं। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में इस आतंकवादी कृत्य में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय जाऊंगी- रजनी

बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी ने पश्चिम बंगाल में कहा था कि यदि BSF शिविर के अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली तो वह केंद्रीय गृह मंत्रालय और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए फिरोजपुर से दिल्ली जाएंगी।

बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितने तनाव में हूं, क्योंकि BSF अधिकारी मुझे केवल चिंता न करने के लिए कह रहे हैं। मैं बहुत चिंतित हूं, इसलिए मैंने मेरी इस स्थिति के बावजूद यात्रा की योजना बनाई।

BSF jawan wife Rajani
BSF jawan wife Rajani

बहुत तनाव में हूं – रजनी

साहू की पत्नी रजनी ने कहा कि मैं यह खबर सुनने के बाद से बहुत तनाव में हूं। आज कई दिन हो गए और उनके लौटने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रजनी ने पहले रविवार (28 अप्रैल) की शाम को अमृतसर मेल से जाने योजना बनाई थी, जो हावड़ा से पठानकोट होते हुए फिरोजपुर जाती है, लेकिन उन्हें उस ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाई थी।

सरकार से लगाई गुहार

पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी साहू के माता-पिता ने कहा कि वे केंद्र सरकार से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील करेंगे। साहू की मां ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितनी परेशान हूं। मैं बीएसएफ अधिकारियों से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगा रही हूं।

बीएसएफ के अधिकारियों ने गुरुवार (24 अप्रैल) की रात में कहा था कि साहू की रिहाई पर चर्चा के लिए भारतीय और पाकिस्तानी सीमा बलों ने फ्लैग मीटिंग की, लेकिन उनके परिवार को कोई और जानकारी नहीं दी गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Rupert Grint Baby News: हैरी पॉटर फेम के घर गूंजी फिर किलकारी, सोशल मीडिया पर एक्टर ने खबर की शेयर
Next Article Jalandhar News: जालंधर में MLA के खिलाफ FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.