Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Pakistan Border Attack: पंजाब के अमृतसर, पठानकोट और जालंधर में हमला, पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए, प्रशासन ने कहा- हालात सामान्य, फरीदकोट में इंटरनेट बंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Pakistan Border Attack: पंजाब के अमृतसर, पठानकोट और जालंधर में हमला, पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए, प्रशासन ने कहा- हालात सामान्य, फरीदकोट में इंटरनेट बंद

Mahabir
Last updated: May 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर। Punjab Pakistan Border Attack Alert LIVE: पाकिस्तान (Pakistan) ने पंजाब (Punjab) पर आज सुबह तीसरी बार हमला किया। अमृतसर (Amritsar) के किसी इलाके में साढ़े 5 बजे ड्रोन से हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से 2 ड्रोन मार गिराए। इसमें एक छोटा तो दूसरा बड़ा ड्रोन था।

Contents
  • अमृतसर और अजनाला कोर्ट बंद
  • फरीदकोट में रात 12 बजे से इंटरनेट बंद
  • जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला
  • अमृतसर के 4 गांव में रॉकेट के टुकड़े मिले
  • गुरदासपुर में जोरदार धमाका सुना
  • पठानकोट में धमाके की आवाज
  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज नहीं होगा काम

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अमृतसर (Amritsar) में धमाकों के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। प्रशासन ने कहा कि सभी लोग घरों के अंदर रहें। खिड़कियों से दूर रहें। सभी लाइटें बंद रखें। इसके 2 घंटे बाद प्रशासन ने हालात सामान्य होने की बात कही। प्रशासन ने कहा- खतरे वाली कोई बात नहीं है। आप अपने कामकाज के लिए जा सकते हैं।

law

अमृतसर और अजनाला कोर्ट बंद

आपको बता दें कि इससे पहले पठानकोट में सुबह साढ़े 4 बजे 3-4 धमाकों की आवाज सुनी गई। उधर, अमृतसर और अजनाला कोर्ट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी आज काम नहीं होगा।

इससे पहले गुरुवार रात को पाकिस्तान की तरफ से पंजाब पर हमला किया गया था। पठानकोट में एयरबेस को टारगेट किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पठानकोट में पाकिस्तानी जेट गिराया गया है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

फरीदकोट में रात 12 बजे से इंटरनेट बंद

उधर, पठानकोट में देर रात हमले के बाद एयरबेस के पास पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले पठानकोट में सुबह साढ़े 4 बजे 3-4 धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं फरीदकोट में रात 12 बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Attack in Jalandhar
Attack in Jalandhar

जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला

वहीं, जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बठिंडा में भी ड्रोन मूवमेंट देखी गई है।

इससे पहले 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागीं थी। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मिसाइलों को न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया।

अमृतसर में खेत में पड़े रॉकेट को चेक करते पंजाब पुलिस के अधिकारी।
अमृतसर में खेत में पड़े रॉकेट को चेक करते पंजाब पुलिस के अधिकारी।

अमृतसर के 4 गांव में रॉकेट के टुकड़े मिले

अमृतसर में बुधवार-गुरुवार देर रात धमाके की आवाज सुनी गईं। यहां दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी में रॉकेट और उनके टुकड़े गिरे मिले। इस दौरान अमृतसर में 2 बार ब्लैकआउट भी किया गया। मक्खनविंडी पहुंची आर्मी को रॉकेट जिंदा मिला। जिसके बाद टेक्निकल टीम बुलाकर उसे डिफ्यूज किया गया। इस दौरान डेढ़ किलोमीटर का एरिया खाली कराया गया।

जेठूवाल गांव के गगन ने बताया कि सवा 1 बज रहे थे। तभी 5 धमाकों की आवाज आई। इनकी आवाज सुनकर मैं छत पर गया। मैंने देखा कि आसमान में एक बड़ा रॉकेट हमारे गांव की ओर आ रहा था। छत पर बहुत सारे टुकड़े पड़े थे।

सुबह जब गुरुद्वारे गए तो देखा कि गांव में 20-25 मकान है, जिनकी छतों पर रॉकेट के टुकड़े पड़े थे। फिर में एक बड़ा रॉकेट पड़ा दिखा। इससे गांव में दहशत मच गई। मैंने तुरंत 100 नंबर पर SHO को फोन किया। पुलिस और इंटेलिजेंस के लोग आए और सब कवर करके ले गए।

गुरदासपुर में खेतों में पड़े टुकड़े की जांच करते पुलिस अधिकारी।
गुरदासपुर में खेतों में पड़े टुकड़े की जांच करते पुलिस अधिकारी।

गुरदासपुर में जोरदार धमाका सुना

गुरदासपुर के पंधेर गांव में बुधवार-गुरुवार रात 1 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी गई। धमाके की आवाज से पूरा गांव नींद से जाग गया। ग्रामीण रक्षपाल सिंह और जसबीर सिंह ने बताया कि धमाके के बाद खेतों में आग लग गई।

शुरुआत में लोगों को लगा कि किसी गाड़ी का टायर फटा है। सुबह जब खेतों में जाकर देखा तो वहां बम के टुकड़े बिखरे मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर SSP आदित्य, आर्मी के अधिकारी और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। इसके बाद टुकड़ों को कब्जे में ले लिया।

Pathankot
Pathankot

पठानकोट में धमाके की आवाज

पठानकोट में एयरबेस के पास कई गांव में गुरुवार सुबह 5 बजे धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। लोगों ने आसमान में तेज रोशनी भी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारियों ने एयरबेस के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया।

SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमित सर्च अभियान चलाया जाता है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज नहीं होगा काम

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आज अदालत में नो वर्क डे घोषित किया है। यह निर्णय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते लिया गया है। बार एसोसिएशन के सचिव ने देर शाम इसकी जानकारी दी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article India Attacks Pakistan: पाकिस्तान में मची तबाही, भारत ने जवाबी कार्रवाई में किया ताबड़तोड़ हमला, पाकिस्तान ने जालंधर समेत पंजाब के कई इलाकों, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर पर मिसाइल और ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया
Next Article Aaj Ka Panchang: आज प्रदोष व्रत का पर्व, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की करें पूजा; पढ़ें पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.