Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से सटे इलाकों में अभी भी रेड अलर्ट, अमृतसर में स्थिति सामान्य, राजस्थान में धमाका
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से सटे इलाकों में अभी भी रेड अलर्ट, अमृतसर में स्थिति सामान्य, राजस्थान में धमाका

Mahabir
Last updated: May 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अमृतसर/जम्मू/श्रीनगर। India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update: भारत-पाकिस्तान (Indo-Pak War) के बीच युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा के बाद शनिवार देर रात पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। ये जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Contents
  • बॉर्डर से सटे कई इलाकों में अभी भी रेड अलर्ट
  • डैम का एक गेट खोल दिया
  • अमृतसर में सामान्य गतिविधियां शुरू होंगी
  • बाड़मेर में धमाका

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), गुजरात (Gujarat), राजस्थान (Rajasthan)और पंजाब (Punjab) में ड्रोन अटैक किए। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Drone Attack in Shrinagar
Drone Attack in Shrinagar

 

बॉर्डर से सटे कई इलाकों में अभी भी रेड अलर्ट

भारत द्वारा किए गए जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और ड्रोन अटैक रोक दिया गया। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे कई इलाकों में अभी भी रेड अलर्ट है। कई जिलों में रातभर ब्लैकआउट रहा।

आपको बता दें कि पहलगाम हमले के दिन 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 घायल हैं। इसके अलावा 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा घायल हैं।

Chinab River
Chinab River

डैम का एक गेट खोल दिया

वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट डैम का एक गेट आज खोल दिया गया। श्रीनगर में आज सुबह स्थिति सामान्य दिख रही है।

Shrinagar Lal Chauk
Shrinagar Lal Chauk

रातभर ड्रोन या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली। जम्मू कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 10 से ज्यादा गेट खोले गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, पुंछ, कुपवाड़ा, राजौरी समेत कई जिलों में आज सुबह सामान्य हालात दिखे। कल रात करीब 11 बजे तक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई। कई दिन बाद ऐसा हुआ कि फायरिंग का सिलसिला रातभर नहीं चला।

Amritsar
Amritsar

अमृतसर में सामान्य गतिविधियां शुरू होंगी

अमृतसर के DC ने आज सुबह बयान जारी किया कि आप एक छोटा सायरन सुनेंगे। इसका मतलब है कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं।

अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कैंपस में बने गुरुद्वारा संतसर जी में लोग मत्था टेकने आ रहे हैं। सुरक्षा कारणों से उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर से सटे कई इलाकों में सुबह से हालात सामान्य हैं। पहलगाम हमले के बाद कल पाकिस्तान की तरफ से रातभर फायरिंग या शैलिंग नहीं हुई।

Attack in Rajasthan
Attack in Rajasthan

बाड़मेर में धमाका

बाड़मेर जिले के भूरटिया गांव में रविवार तड़के सुबह 4:27 बजे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने के साथ धमाका हुआ। कुछ दूरी पर मोर्टार जैसी चीज के टुकड़े भी मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सेना मौके पर पहुंची। सेना ने मलबे को अपने कब्जे में ले लिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में कोई खतरा नहीं, घर में रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, पढ़ें डीसी का संदेश
Next Article Weather Update: पंजाब के 10 जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.