Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल

Mahabir
Last updated: May 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज लोगों के सक्रिय समर्थन से नशों के विरुद्ध जंग को गाँव और गली स्तर पर ले जाने का ऐलान किया।

Contents
  • युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी
  • सरकार सफल रही
  • गाँवों में 3000 जिम बनाए जाएँगे

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कस्बा लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) में एकत्रता को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य के हर गाँव और कस्बे तक पहुँच की जाएगी ताकि नशों के विरुद्ध इस जंग में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के सख़्त यत्नों के चलते, पंजाब न सिर्फ़ नशा मुक्त होगा, बल्कि हर पक्ष से देश का अग्रणी राज्य भी बनेगा।

From 'Udta Punjab' to 'Badalta Punjab
From ‘Udta Punjab’ to ‘Badalta Punjab

युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के चलते जिन गाँवों में नशे के केंद्र थे, अब नशों से मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बॉलीवुड फ़िल्में नशों की दलदल के हालात पर बनने लग गई थीं, अब समय बदल गया है और राज्य के नौजवान खेलों के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पिछली सरकारों के मंत्री नशे के सौदागरों की सरपरस्ती करते थे और यहाँ तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटलों की मात्रा में नशे ज़ब्त किए जा रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि और अपराधियों के लिए मिसाल कायम की जा सके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले के समय के उलट जब नशे के सौदागरों को सरकार द्वारा बचाया जाता था, अब ‘आप’ सरकार द्वारा 10,000 नशा तस्कर, जिनमें 8500 बड़ी मछलियाँ हैं, को गिरफ़्तार किया गया है।

सरकार सफल रही

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया था कि पंजाब में किसी को भी नशा बेचने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और सरकार इस कार्य में सफल रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर ख़तरनाक अपराधी हैं पर हमने अपनी जान की परवाह किए बिना उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध इस लड़ाई में हमारी जान जा सकती है पर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में से नशों का पूरी तरह सफ़ाया हो जाए।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समय आ गया है जब हम सभी को आगे आकर नशों के विरुद्ध इस जंग में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जायदादें ज़ब्त/नष्ट कर दी गई हैं और यह मुहिम आने वाले समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जन आंदोलन में बदला जा रहा है, जिसके लिए लोगों के सक्रिय समर्थन की ज़रूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को ज़मीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गाँवों के लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

गाँवों में 3000 जिम बनाए जाएँगे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों की बेअंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार राज्य के हर गाँव में एक स्टेडियम बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के 3000 बड़े गाँवों में 3000 जिम बनाए जाएँगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य ने पहले ही नौजवानों को लगभग 54000 नौकरियाँ दी हैं और सरकार ने हर गाँव के नौजवानों के लिए रोज़गार को सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: राज्य के अनाज मंडियों में पहुंची गेहूं की 100 प्रतिशत खरीद की: लाल चंद कटारूचक्क
Next Article Punjab News: जेलों में सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में होगा AI कैमरों का प्रबंध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.