Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Operation Seal-13: पंजाब पुलिस ने 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किए सील, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Operation Seal-13: पंजाब पुलिस ने 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किए सील, जाने वजह

Mahabir
Last updated: May 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Operation Seal-13: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने नशे के पूरी तरह खत्म करने के मिशन ‘‘युद्ध नशों विरूद्ध’’ के 78वें दिन, रविवार को एक विशेष ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सील-13’ चलाया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच करना था ताकि नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा सके।

Contents
  • 4244 वाहनों की जांच की
  • 3.48 लाख रुपये का ड्रग मनी बरामद
  • तीन-आयामी रणनीति लागू की

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशानुसार, सभी जिलों में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान, सीमावर्ती जिलों के सभी एसएसपी को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त नाके लगाने और गजटेड अधिकारियों/एसएचओज़ की निगरानी में सीलिंग पॉइंट्स पर मजबूत नाके स्थापित करने के लिए अधिकतम पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए थे।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

4244 वाहनों की जांच की

अधिक जानकारी साझा करते हुए, विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि 10 जिलों, जिनकी सीमाएं यूटी चंडीगढ़ समेत 4 राज्यों के साथ साझा हैं, के लगभग 92 प्रवेश/निकासी पॉइंट्स पर इंस्पेक्टरों/डीएसपीज़ की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और समन्वित मजबूत नाकेबंदी की गई थी।

इन जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रवेश करने/बाहर जाने वाले 4244 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 511 के चालान किए गए और 39 को कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया।

3.48 लाख रुपये का ड्रग मनी बरामद

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) जारी है, जिसके तहत रविवार को 490 स्थानों पर छापेमारी की गई और राज्य भर में 109 एफ.आई.आर. दर्ज करने के बाद 136 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अभियान के 78 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या अब 11,860 हो गई है।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे में से 11.3 किलोग्राम हेरोइन और 3.48 लाख रुपये का ड्रग मनी बरामद की गयी है।

DGP Gaurav Yadav led 'Night Domination' operation

तीन-आयामी रणनीति लागू की

उन्होंने बताया कि 95 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और 200 से अधिक पुलिस टीमों की भागीदारी में राज्य भर में छापेमारी की गई, और दिन भर इस अभियान के दौरान 532 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन पूरे राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन तक जारी रहेंगे।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए तीन-आयामी रणनीति लागू की गई है – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी), जिसके तहत पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ अभियान के हिस्से के रूप में आज 103 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए इलाज करवाने हेतु राजी किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास स्थान पर 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों का किया सम्मान
Next Article Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 10.2 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 काबू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.