Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: शहर के मशहूर मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियां
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: शहर के मशहूर मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियां

Mahabir
Last updated: May 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) के भीड़भाड़ वाले आई.डी.एच. मार्केट में दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियां भी आग पर काबू पाने में असमर्थ नजर आईं। इस बाज़ार में बहुत संकरी गलियां और ऊंची इमारतें हैं।

Contents
  • 2 कॉस्मैटिक की दुकानों को भीषण आग लग गई
  • आग से हुए नुक्सान व आग में कोई फंसा है या नहीं, ये अभी साफ नहीं
  • कारण शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
  • क्या कहते हैं मेयर भाटिया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऊपर से आ रही तेज हवाओं के कारण आग (Fire) तेजी से फैल गई और पांच मंजिला इमारत आग की लपटों में घिर गई। आग बगल की इमारत तक भी पहुंच गई थी। कॉस्मैटिक की दुकान होने के कारण, इत्र की बोतलों के फटने से लगातार धमाके सुनाई दे रहे थे, जिससे आस-पास के बाजार में जमा लोगों में दहशत और बढ़ गई।

View of the fire in the shop.

2 कॉस्मैटिक की दुकानों को भीषण आग लग गई

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसी आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। बता दें कि देर शाम बस स्टैंड पर स्थित आई.डी.एच. मार्कीट में 2 कॉस्मैटिक की दुकानों को भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। नगर निगम व ढाब बस्ती राम सेवा सोसायटी से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और देर रात तक आग बुझाने का काम करती रहीं, जबकि रात 10 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।

नगर निगम के मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, पार्षद विक्की दत्ता, फायर ब्रिगेड के अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आस-पास के दुकानदारों के साथ मिलकर दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने में काफी मशक्कत की। जब आग लगी तो शहर में अंधेरा होने के कारण आग और फैल गई और दमकल कर्मियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आग से हुए नुक्सान व आग में कोई फंसा है या नहीं, ये अभी साफ नहीं

पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आग दुकान नंबर-32 में लगी, जिसके मालिक मुनीश जैन हैं। उन्होंने बताया कि आग पांचवीं मंजिल पर लगी और निचली मंजिलों तक फैल गई। संकरी गलियां होने के कारण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल है। चूंकि दुकान में सौंदर्य प्रसाधन का सामान था, इसलिए आग तेजी से फैली और इत्र की बोतलों के फटने की आवाज भी सुनी जा सकती हैं।

दुकान नंबर 32 तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था, इसलिए दुकान नंबर 33 का शटर तोड़ दिया गया और फायर ब्रिगेड की पाइपें ऊपर तक लाई गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाखों का आर्थिक नुक्सान हुआ है, कुल कितना नुक्सान हुआ है और आग में कोई फंसा है या नहीं, यह आग बुझने के बाद ही पता चल सकेगा।

कारण शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

मार्कीट के पदाधिकारी बावा दविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, क्योंकि दुकान नंबर 32 का पंखा ओवर हीट हो गया था। चूंकि गर्मी बहुत बढ़ गई है, इसलिए संभव है कि विद्युत उपकरण ज़रूरत से ज़्यादा गर्म हो गया हो। उन्होंने कहा कि जब हमें इसकी जानकारी मिली तो हम 15-20 दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कौशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई और उससे पहले, हमने फायर ब्रिगेड और सेवा समिति को बुलाया था।

लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें वहां पहुंचने में 20 से 25 मिनट लग गए, तब तक आग पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी और आग पर काबू पाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। बावा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए आस-पास की दुकानों पर पानी डाला, ताकि आग आगे न फैले, लेकिन फिर भी आग बगल की इमारत तक पहुंच गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और दुकान में कॉस्मैटिक सामान व अन्य इत्र का सामान होने के कारण आग और फैल गई, जिससे लाखों रुपए का नुक्सान हो गया।

क्या कहते हैं मेयर भाटिया

मौके पर मौजूद मेयर भाटिया ने बताया कि जब फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली तो नगर निगम और सोसायटी की गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आई.डी.एच. मार्कीट के बीचों-बीच दुकानें हैं और यह भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए सतर्क रहें और रात में भी सावधानी बरतें। पार्षद विक्की दत्ता ने कहा कि वह और उनकी टीम शहर के सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती है। वे हमेशा शहर के निवासियों के सुख-दुख में शामिल होते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां
Next Article Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के ATP का फिर बढ़ा रिमांड, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.