Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मान सरकार का निवासियों को बड़ा तोहफा, सभी शहरों में लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मान सरकार का निवासियों को बड़ा तोहफा, सभी शहरों में लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Mahabir
Last updated: May 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज हलका राजपुरा के विधायक नीना मित्तल के प्रयासों से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पुराना राजपुरा में अमरुत-2 के तहत 33.66 करोड़ रुपये की पाइपलाइन जल आपूर्ति परियोजना का शिलान्यास किया।

Contents
  • टाउन में 57.30 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जानी
  • पानी में मिलावट की एक गंभीर समस्या
  • ये रहे मौजूद

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस अवसर पर डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए उन्हें रोशन और स्वच्छ पंजाब देने के लिए आगे बढ़ रही है। पेयजल पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत के लिए राजपुरा निवासियों को बधाई देते हुए और विधायक नीना मित्तल का धन्यवाद करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यदि हम अब भी लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं दे सके तो हम खुद को माफ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि पिछली सरकारों ने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया।

टाउन में 57.30 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जानी

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि नीना मित्तल द्वारा उठाए गए मुद्दे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मांग को तुरंत मंजूर करते हुए 33.66 करोड़ रुपये की पाइपलाइन जल आपूर्ति परियोजना अमरुत-2 के तहत पास की। स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार राज्य की ऐसी पहली सरकार है जिसने कभी नहीं कहा कि हमारा खजाना खाली है। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर हलका विधायक नीना मित्तल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले पचास सालों से साफ पानी देने के लिए पिछली सरकारों ने अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई, परंतु मौजूदा सरकार ने राजपुरा निवासियों को यह अहम तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत डिस्ट्रीब्यूशन पाइप नेटवर्क को मजबूत करके इस परियोजना के अधीन पुराना राजपुरा और राजपुरा टाउन में 57.30 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जानी है, इससे करीब 10 हज़ार घरों की 50 हज़ार की आबादी को स्वच्छ पानी का लाभ मिलेगा।

पानी में मिलावट की एक गंभीर समस्या

नीना मित्तल ने बताया कि पिछली सरकारों की खराब नीतियों के कारण ‘गेटवे ऑफ पंजाब’ राजपुरा को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए तत्पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को अब पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

नीना मित्तल ने बताया कि राजपुरा शहर में पीने वाले पानी में मिलावट की एक गंभीर समस्या है जिसके कारण पुराना राजपुरा के मोहल्ले, भारत कॉलोनी, धर्मपुरा कॉलोनी, छज्जूमाजरी, गर्ग कॉलोनी, नवयुग कॉलोनी, रोशन कॉलोनी, अमर चंद कॉलोनी, ठाकुरपुरी, जट्टा वाला मोहल्ला, गुज्जरा वाला मोहल्ला आदि और राजपुरा टाउन में डालिमा विहार, कनिका गार्डन, शाम नगर, महेंद्रगंज, मिर्च मंडी, गुरु नानक कॉलोनी और अन्य आस-पास के इलाकों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में वाटर सप्लाई लाइनों सहित घरेलू कनेक्शनों को बदलने का प्रस्ताव इसमें शामिल किया गया है।

ये रहे मौजूद

विधायक ने बताया कि अमरुत परियोजना के दायरे के पहले हिस्से में राजपुरा शहर निवासियों के लिए मुख्य राइजिंग मेन लाइनें, डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें और स्थानीय निवासियों के लिए घरेलू कनेक्शन शामिल किए गए ताकि लगातार हो रही पीने वाले पानी में पुरानी पाइपलाइनों सहित घरेलू कनेक्शन बदलते हुए इलाका निवासियों को स्वच्छ पानी मिल सके। पुराना राजपुरा के लिए वाटर वर्क्स से सीधी राइजिंग मेन (हॉटलाइन) बिछाई जाएगी।

इस अवसर पर पंजाब राज्य जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया सहित ए.डी.सी. शहरी विकास नवरीत कौर सेखों, एस.डी.एम. अविकेश गुप्ता, ई.ओ. अवतार चंद, एम.एल.ए. कोऑर्डिनेटर रितेश बंसल और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस ने आतंकी अर्श डल्ला के साथी को किया गिरफ्तार
Next Article By Election: अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.