Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Coronavirus Outbreak Cases: कोरोना से देश में अब तक 12 मौतें, 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, सभी राज्यों में एडवाइजरी जारी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Coronavirus Outbreak Cases: कोरोना से देश में अब तक 12 मौतें, 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, सभी राज्यों में एडवाइजरी जारी

Mahabir
Last updated: May 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coronavirus Outbreak Cases: कोरोना वायरस (Corona Virus) ने एक बार फिर से देश में दहशत फैला दिया है। देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) के एक्टिव केसों की संख्या 1081 पहुंच गई है। कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 6 और हरियाणा में 3 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात में 13 मरीज रिकवर हुए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना मरीज मिले हैं।

Contents
  • केरल-राजस्थान में 2-2 मौतें
  • इन राज्यों में कोरोना से मौत
  • नए वैरिएंट की जांच
  • कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं
  • इम्यूनिटी कमजोर करते हैं
  • JN.1 वैरिएंट के लक्षण
  • पंजाब में कोरोना की दस्तक
  • ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद में 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि अभी तक देश में 4 वैरिएंट मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं।

केरल-राजस्थान में 2-2 मौतें

जयपुर में 26 मई को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक रेलवे स्टेशन पर मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी मौत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 26 साल के युवक की हुई। उसे पहले से ही टीबी की बीमारी थी।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। ठाणे में ही 25 मई (रविवार) को अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई। उसका 22 मई से इलाज चल रहा था।

इन राज्यों में कोरोना से मौत

इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई थी। 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में दो लोगों की कोविड से मौत हुई है।

भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं।

नए वैरिएंट की जांच

बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं और लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, बस सतर्क रहना चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।

कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं

NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।

भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिलता है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) वैरिएंट के मामले भी मिलते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर करते हैं

JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं।

अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है।

JN.1 वैरिएंट के लक्षण

JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं।

पंजाब में कोरोना की दस्तक

पंजाब में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। पंजाब के अमृतसर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। मरीज की गंभीर हालत के चलते उसे पिछले दिनों गुरु नानक देव अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह एक व्यक्ति को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और मरीज की गंभीर हालत के कारण उसे आई.सी.यू. में शिफ्ट कर दिया गया था। मरीज का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी मैडीकल कॉलेज की डी.आर.एल. लैब भेजा गया और रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला

रिपोर्ट में पाया गया कि कोरोना का नया वैरिएंट नहीं, बल्कि पुराना ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। मरीज का सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया और बाद में उसकी रिपोर्ट नैगेटिव आई। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार होने और रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

लैब के प्रभारी डा. के.डी. सिंह ने बताया कि मामला पुराना है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। नए वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्हें सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षित रहना चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: हवाई यात्रा के माध्यम से करेंगे शैक्षिक भ्रमण करेंगे स्कूलों के छात्र, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Next Article Aaj ka Panchang: आज करें चंद्र दर्शन, कुंडली में चंद्रमा की दशा होगी मजबूत, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.