Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में ब्लैकआउट को लेकर डीसी का बड़ा आदेश, पढ़ें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में ब्लैकआउट को लेकर डीसी का बड़ा आदेश, पढ़ें

Mahabir
Last updated: May 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) ने कहा कि 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक जिले में ब्लैकआउट अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट से पहले सायरन की आवाज सुनाई देगी और इस दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को छोड़कर पूरे जिले में लाइटें बंद कर दी जाएंगी।

Contents
  • कंट्रोल रूम नंबर जारी
  • जालंधर कैंट के नजदीक कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में मॉक ड्रिल
  • की ये अपील

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके अलावा नगर निगम भी उक्त समय के दौरान स्ट्रीट लाइटें बंद रखेगा। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट (Blackout) के दौरान जिला निवासी जेनरेटर और इनवर्टर के माध्यम से लाइट का उपयोग न करें।

कंट्रोल रूम नंबर जारी

उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट अभ्यास के दौरान घरों के बाहर की लाइटें भी बंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने शहर में सायरन की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी यदि इस संबंध में कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दी जा सकती है।

डा. अग्रवाल ने जिला निवासियों से अपील की कि यह ब्लैकआउट आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है।

जालंधर कैंट के नजदीक कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में मॉक ड्रिल

डा. अग्रवाल ने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान वाहनों द्वारा अनावश्यक यात्रा नहीं की जानी चाहिए और यदि यात्रा करना जरूरी है तो ब्लैकआउट अवधि के दौरान वाहनों को सड़क के एक तरफ पार्क किया जाए और लाइटें बंद कर देनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ब्लैकआउट से पहले 31 मई को शाम 6 बजे जवाहर पार्क, जालंधर कैंट के नजदीक कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में मॉक ड्रिल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर मॉक ड्रिल की जाती है। मॉक ड्रिल के दौरान जहां आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की जाती है, वहीं आवश्यक सेवाएं जैसे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने का अभ्यास भी किया जाता है।

Mock Drill In Jalandhar
Mock Drill In Jalandhar

की ये अपील

डा. अग्रवाल ने आगे बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एन.डी.आर.एफ. व एस.डी.आर.एफ., बी.एस.एफ. व सेना आदि सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभाग भाग लेंगे तथा आपातकालीन स्थितियों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का अभ्यास करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों से भी अपील की कि वे अभ्यास के दौरान सरकार व प्रशासन द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों व निर्देशों का पालन करें तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए पूर्ण सहयोग दें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा, इंस्पेक्टर और कारोबारी के बाद विजिलेंस ने इसे भी किया गिरफ्तार, बड़े खुलासे के आसार
Next Article War Against Drugs: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके में चला बुलडोजर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.