Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश, 8 पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश, 8 पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: June 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Sing Mann) के निर्देशों के अनुसार पंजाब (Punjab) को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर (Amritsar) ने पाकिस्तान (Pakistan) समर्थित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को दी।

Contents
  • जुगराज सिंह गिरफ्तार
  • हथियारों की खेप के बारे में पुख्ता सूचना
  • अमृतसर में मामला दर्ज

जुगराज सिंह गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के दाओके के रहने वाले सुखचैन सिंह और अमृतसर (Amritsar) के गांव भकना कलां के रहने वाले जुगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से आठ आधुनिक पिस्तौल – जिनमें तीन 9 एमएम ग्लॉक, चार पीएक्स5, और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं – बरामद करने के अलावा खेप की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उनके काले स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी02डीसी 1197) को भी जब्त किया है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर— जो पाकिस्तान के मनियाला का रहने वाला है और सीमा पार से हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का उपयोग करता था— के निर्देशों के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से पंजाब के गैंगस्टरों को आगे हथियार बांट रहे थे।

हथियारों की खेप के बारे में पुख्ता सूचना

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, डीजीपी ने कहा कि सी.आई. अमृतसर को अमृतसर के घरिंडा के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले गांव भैनी राजपूतां से उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों की खेप प्राप्त होने के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने अमृतसर के खासा के पास अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर दो व्यक्तियों को तब काबू कर लिया, जब वे अपने मोटरसाइकिल पर खेप पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अमृतसर में मामला दर्ज

इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 25(1)(ए) और 25(1)(बी) और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 34 दिनांक 05.06.2025 को पुलिस स्टेशन एसएसओसी, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Yogi Adityanath: सीएम योगी ने निर्माणाधीन आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, कहा- 22 जून तक पूरा करें सभी काम
Next Article Canada News: जालंधर का कुख्यात हत्यारा Canada में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.