Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: IKGPTU News: आई.के.जी पी.टी.यू एवं पंजाब एंड सिंध बैंक मिलकर करा रहे “हैकाथॉन 2025”
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

IKGPTU News: आई.के.जी पी.टी.यू एवं पंजाब एंड सिंध बैंक मिलकर करा रहे “हैकाथॉन 2025”

Mahabir
Last updated: June 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) एवं पंजाब एंड सिंध बैंक मिलकर “हैकाथॉन 2025” नाम से एक विद्यार्थी साक्षरता प्रोग्राम करवा रहे हैं। इस प्रोग्राम का उदेश्य सुरक्षित एवं जागरूक वित्तीय जानकारी का प्रसार एवं प्रचार करना है।

Contents
  • 10 लाख रुपए जीतने का अवसर
  • लक्ष्य एक मोबाइल ऐप विकसित करना

10 लाख रुपए जीतने का अवसर

यह प्रोग्राम सभी स्ट्रीम के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए एक प्रतियोगिता के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को 10 लाख तक की राशि जीतने का अवसर मिलेगा। “हैकाथॉन 2025” में यूनिवर्सिटी के मुख्य कैम्पस सहित सभी कैम्पस एवं एफिलिएटेड कालेजों के इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स प्रतिभागी बन सकते हैं। इसमें भाग लेने के बीती 05 जून से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 जून है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने सभी इंजीनियरिंग स्ट्रीम के विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर प्रतिभा निखारने, टीम स्पिरिट से काम करने एवं आगे बढ़ने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक क्षमता से इसमें भागीदारी देने को प्रेरित किया है।

लक्ष्य एक मोबाइल ऐप विकसित करना

इस विषय पर जानकारी साँझा करते हुए कमेटी प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय एवं वित्तीय सर्विसेस विभाग के इनिशिएटिव को आगे बढ़ाते हुए दोनों संस्थान यह कार्यक्रम करवा रहे हैं। इसका थीम “सिक्योर एंड अवेयर फिनांशियल एजुकेशन” है। इस “हैकाथॉन 2025” का फाइनल लक्ष्य एक ऐसी मोबाइल ऐप विकसित करना है जो वित्तीय ज्ञान को बढ़ाए एवं उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी से भी बचाए, अलर्ट करे।

यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://ptu.ac.in/psbs-hackathon-series-2025/ पर प्रतिभागियों के लिए सम्पूर्ण जानकारी रखी है। इस प्रतियोगिता में मूल्यांकन यानि परिणाम मानदंड के लिए मोबाइल एप में स्थापित नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, व्यावसायिक क्षमता, मापनीयता, उपयोगकर्ता अनुभव एवं बहुभाषी जानकारी को माध्यम के तौर पर आंका जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग टीम स्तर पर लिया जा सकता है, जिसमें प्रति टीम 3-5 छात्र (केवल इंजीनियरिंग छात्र भाग ले सकते हैं) एवं प्रति टीम एक संकाय समन्वयक हो सकता है। पहले पुरस्कार के तौर पर पांच लाख के ईनाम का प्रावधान है, जबकि दूसरा पुरस्कार 3 लाख एवं तीसरा पुरस्कार 2 लाख रुपये रखा गया है। सभी शॉर्टलिस्ट की गई टीमों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की गोलियां मारकर हत्या, टैक्सी चलाने का करता था काम
Next Article Jalandhar News: जालंधर में AAP, कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका, BJP के पूर्व सांसद का बड़ा दांव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.