Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस का बेहतर प्रयास, युवाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए किया समझौता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब पुलिस का बेहतर प्रयास, युवाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए किया समझौता

Mahabir
Last updated: June 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने युवाओं को सशक्त बनाने और जनहितकारी पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अपने कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) और हारटेक फाउंडेशन के बीच एक समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य पूरे प्रदेश में संवेदनशील और मार्गभ्रष्ट युवाओं को कौशल विकास, काउंसलिंग, जागरूकता, क्षमता निर्माण और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल करना है।

Contents
  • रोडमैप के रूप में कार्य करेगी
  • पुलिस और युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना
  • सकारात्मक प्रभाव

 

रोडमैप के रूप में कार्य करेगी

इस समझौते पर आज विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स गुरप्रीत कौर दियो और हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह रणनीतिक साझेदारी युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली “युवा सांझ” पहल को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने बताया कि हारटेक फाउंडेशन इस सहयोग के तहत पुलिस अधिकारियों और युवा सांझ समितियों के लिए नियमित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करके कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन को कार्यक्रम की प्रभावी और मानक कार्यान्वयन प्रक्रिया में समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्यभर में एक प्रभावशाली और समरूप शुरुआत को सुनिश्चित करते हुए एक व्यापक रोडमैप के रूप में कार्य करेगी।

पुलिस और युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना

विशेष डीजीपी ने कहा, “युवा सांझ पहल का उद्देश्य पुलिस और विशेष रूप से उन युवाओं के बीच विश्वास पैदा करना है, जो खुद को अलग-थलग या कमजोर महसूस करते हैं। इस मंच के माध्यम से, हम सामुदायिक भागीदारी और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी का मकसद एक समावेशी, सुरक्षित और भागीदारी आधारित सामुदायिक वातावरण तैयार कर पुलिस और युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थाओं का लक्ष्य वंचित और जोखिमग्रस्त समुदायों तक पहुंच बनाकर उनमें नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी और जीवनोपयोगी कौशलों को बढ़ावा देना है।

सकारात्मक प्रभाव

उन्होंने आगे बताया कि यह पहल कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के नेतृत्व में पहले चरण में प्रदेश के चुने हुए जिलों में स्थानीय “सांझ केंद्रों” के माध्यम से शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत, कौशल विकास और रोजगार आधारित कार्यक्रमों के ज़रिए संवेदनशील युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनके समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर ने कहा, “पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के साथ सहयोग करना हमारे लिए गर्व की बात है। ‘युवा सांझ’ पहल हमारे युवाओं की क्षमताओं को निखार कर और उनमें सकारात्मक परिवर्तन लाकर लचीले समुदायों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से मेल खाती है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में नार्काे-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश, 8.7 लाख की ड्रग मनी समेत छह गिरफ़्तार
Next Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की अगुवाई में सतगुरु कबीर साहिब के 627वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.