Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी को दिया धक्का, प्रेमी ने बताई खौफनाक सच्चाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी को दिया धक्का, प्रेमी ने बताई खौफनाक सच्चाई

Mahabir
Last updated: June 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, इंदौर/शिलांग। Raja Raghuvanshi Murder Case: पति, पत्नी और वो के बीच आखिरकार पति की हत्या हो गई। इंदौर (Indore) के सबसे चर्चित इस मर्डर केस में पत्नी ही हत्यारिन निकली। पुलिस ने मामले की सभी कड़ियां जोड़कर शिलांग कपल (Shillong Couple) के मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। दावा है कि राजा की हत्यी उसकी पत्नी सोनम ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवाई।

Contents
  • केस में कई बड़े खुलासे
  • पांच महीने से प्रेम प्रसंग
  • 16 मई रची गई हत्या की साजिश
  • राज इंदौर से ही दे रहा था निर्देश
  • सोनम से एक किलोमीटर दूर ही ठहरे थे आरोपी
  • अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या
  • फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई सोनम
  • खाई में फेंकते समय जिंदा था राजा
  • सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये
  • जब राज कुशवाहा पकड़ा गया तब टूट गई सोनम

केस में कई बड़े खुलासे

इंदौर (Indore) के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और सोनम (Sonam Raghuvanshi) के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली है। पुलिस ने सोनम (Sonam) के साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस को आरोपियों ने जो कहानी बताई है वह बेहद खौफनाक है। इसमें पता चलता है कि सोनम ने कितनी साजिश के साथ राजा की हत्या की योजना बनाई थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case
Raja Raghuvanshi Murder Case

पांच महीने से प्रेम प्रसंग

सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।

16 मई रची गई हत्या की साजिश

इसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया।

Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi Marrige
Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi Marrige

उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।

राज इंदौर से ही दे रहा था निर्देश

प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो।

Sonam Raghuvanshi and Raja Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi and Raja Raghuvanshi

सोनम से एक किलोमीटर दूर ही ठहरे थे आरोपी

आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

Sonam Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi

फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई सोनम

दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी।

इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है।

shillong couple missing
shillong couple missing

खाई में फेंकते समय जिंदा था राजा

जब आरोपियों ने राजा के पास जाकर उस पर हमला किया तो उसने मुकाबला भी किया, लेकिन सीने व सिर पर गंभीर घाव से वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। उस दौरान सोनम ने आरोपियों से चीखकर कहा मार डालो इसे।

आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने तक वह जिंदा था। खाई में फेंकने के लिए आरोपी राजा को उठा नहीं पा रहे थे तो सोनम ने खुद राजा को धक्का दे दिया और उसे खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि इससे आधे घंटे पहले ही सोनम ने अपनी सास से बात की थी।

सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये

हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपए भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

shillong couple missing Search
shillong couple missing Search

जब राज कुशवाहा पकड़ा गया तब टूट गई सोनम

इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए। वाराणसी के बाद वह कहां-कहां गई इसकी जानकारी अभी पुलिस निकाल रही है। इस दौरान सोनम पूरे केस में नजर रखती रही।

जब पुलिस ने राज कुशवाहा और सभी आरोपियों को पकड़ा तो वह टूट गई और बस से अकेली गाजीपुर पहुंची। यहां पर एक ढाबे वाले से फोन लेकर उसने घर पर बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची और सोनम को पकड़ा गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: हनुमान जी की कृपा से इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे, जाने अपना राशिफल
Next Article US Immigration Protest Violence: लॉस एंजिलिस की सड़कों पर आगजनी, फायरिंग में दो की मौत, ट्रंप ने उतारे 4000 नेशनल गार्ड्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.