Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Update: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, पढ़ें कब होगी बारिश?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Weather Update: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, पढ़ें कब होगी बारिश?

Mahabir
Last updated: June 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले सात दिन में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मंगलवार को पंजाब (Punjab) का बठिंडा (Bathinda) 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। वही, हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 46.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Contents
  • गर्मी और हीटवेव का तेज असर
  • पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी
  • केरल में बारिश का अलर्ट
  • यूपी भीषण लू की चपेट में
  • राजस्थान में गर्मी और लू ने हालात खराब
  • बिहार में आज बारिश की संभावना
  • हिमाचल में चार दिन से भीषण गर्मी
  • हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी

गर्मी और हीटवेव का तेज असर

राजस्थान (Rajasthan) में भी गर्मी और हीटवेव का तेज असर जारी है। मंगलवार को राजस्थान के 3 शहरों का तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 47.4°C, कोटा में 46.3°C और बीकानेर में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया।

Punjab Weather Update
Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

देश के उत्तरी राज्यों- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में दो दिन लू का अलर्ट है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी 47°C जैसी महसूस की गई। बुधवार को दिल्ली का तापमान 45°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। बठिंडा देश में सबसे गर्म रहा है। यहां 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Weather Update
Weather Update

केरल में बारिश का अलर्ट

इधर, केरल में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को 4 और 14 जून को 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर है। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगलवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा।

weather update
weather update

यूपी भीषण लू की चपेट में

यूपी भीषण लू की चपेट में है। आज 17 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में 45.2°C तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर आगरा रहा, जहां पारा 45.1°C था। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल के जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है

राजस्थान में गर्मी और लू ने हालात खराब

राजस्थान में गर्मी और लू ने हालात खराब कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य में अगले 4 दिन (14 जून तक) गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ बुधवार को दो जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं, 2 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में यलो अलर्ट है।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

बिहार में आज बारिश की संभावना

भीषण गर्मी के बीच बिहार में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के 19 जिले आज भी हीटवेव की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में चार दिन से भीषण गर्मी

हिमाचल में चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 48 घंटे तक भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उल्टा तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। मौसम विभाग ने आज और कल लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।11 जून को कुल्लू, मंडी और ऊना जिला में लू की चेतावनी दी गई है, जबकि 12 जून इन तीनों जिलों के साथ साथ सोलन और कांगड़ा में भी लू चल सकती है।

Heatwave Weather
Heatwave Weather

हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी

हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 9 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम के आशिक राज का बड़ा खुलासा, मामले में आया नया ट्विस्ट
Next Article Weather Update: पंजाब में अलर्ट जारी, तापमान 47 डिग्री पार, जाने कब होगी बारिश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.