Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Vijay Rupani Death: म्यांमार में जन्म, गुजरात में व्यापार, कारोबारी का बेटा राजनीति में आकर कैसे बना CM? जानिए विजय रूपाणी की स्टोरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Vijay Rupani Death: म्यांमार में जन्म, गुजरात में व्यापार, कारोबारी का बेटा राजनीति में आकर कैसे बना CM? जानिए विजय रूपाणी की स्टोरी

Mahabir
Last updated: June 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अहमदाबाद/नई दिल्ली। Vijay Rupani Death: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash) में हुए भीषण विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब और हरियाणा के पूर्व प्रभारी विजय रूपाणी (Vijay Rupani) की मौत हो गई। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एअर इंडिया (Air India) का एक यात्री विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया। जिसमें सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई, इसी विमान में विजय रूपाणी भी सवार थे।

Contents
  • विजय रूपाणी का बचपन
  • छात्र जीवन में ABVP से जुड़े
  • पहली बार कब बने विधायक?

विजय रूपाणी का बचपन

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) भी इस विमान में सवार थे। इस घटना में उनकी भी दुखद मौत हो गई। विजय रूपाणी (Vijay Rupani) गुजरात के अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। भारतीय राजनीति में उनकी अपनी एक अलग पहचान रही है। आइए आपको इस लेख में विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के जीवन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी बताते हैं।

Vijay Rupani Ex CM
Vijay Rupani Ex CM

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

विजय रूपाणी (Vijay Rupani) का जन्म म्यांमार (तत्कालीन बर्मा) की राजधानी रंगून में 2 अगस्त 1956 को हुआ था। बताया जाता है कि साल 1960 में उनके पिता राजकोट वापस लौट आए। रूपाणी जैन बनिया समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं। उनके पिता एक व्यापारी थे। गुजरात आने के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई यहीं से होने लगी।

छात्र जीवन में ABVP से जुड़े

बताया जाता है कि छात्र जीवन में ही विजय रूपाणी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के साथ जुड़े। यहीं से एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। साल 1971 में वे जनसंघ से जुड़े और स्थापना काल से ही बीजेपी से जुड़ गए।

आपको बता दें कि विजय रूपाणी उन खांटी नेताओं में जाने जाते रहे हैं, जो शुरू से ही एक पार्टी से जुड़े और कभी भी अपनी विचारधारा को नहीं बदला। बताया जाता है कि छात्र जीवन के समय से ही रूपाणी का झुकाव जनसंघ की ओर रहा है। आगे चलकर विजय रूपाणी विधायक बने, राज्य में मंत्री रहे, राज्य सभा सांसद रहे। फिर उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात की कमान भी संभाली।

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani

पहली बार कब बने विधायक?

बता दें कि साल 2014 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। वाजुभाई वाला ने गवर्नर बनने के बाद अपनी सीट छोड़ी और उसके बाद उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में बीजेपी ने रूपाणी को उम्मीदवार बनाया। उस उपचुनाव में विजय रूपाणी ने जीत हासिल की। वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के राजकोट वेस्ट से विधायक रहे।

वहीं, आगे चलकर जब नवंबर 2014 में तत्कालीन गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल ने जब अपना कैबिनेट विस्तार किया, उसमें रूपाणी को मंत्रिमंडल में जगह मिली। उनको परिवहन, जल आपूर्ति, श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, विजय रूपाणी फरवरी 2016 से अगस्त 2016 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। आगे चलकर 7 अगस्त 2016 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: करप्शन मामले में विजीलैंस टीम की बड़ी कार्रवाई, अब इस अफसर को किया गिरफ्तार
Next Article Punjab News: शिक्षा मंत्री ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को जून के अंत तक पूरा करने का दिया आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.