Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में 46 नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस, इमरजैंसी सेवाओं में होंगी मददगार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में 46 नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस, इमरजैंसी सेवाओं में होंगी मददगार

Mahabir
Last updated: June 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) की राज्य में समय पर, सुलभ और मानक स्वास्थ्य देखभाल यकीनी बनाने के प्रति वचनबद्धता की पुष्टि करते हुये पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज 46 अत्याधुनिक एम्बुलेंसों को हरी झंडी देकर रवाना किया जो राज्य भर में एमरजैंसी डाक्टरी सेवाओं का और विस्तार करेंगी।

Contents
  • एमरजैंसी एम्बुलेंस फ्लिट की संख्या 371 हो गई
  • जीवन-रक्षक दवाएँ और तुरंत रिस्पांस
  • हर जरूरतमंद तक सेवाएं पहुंचाईं
  • एमरजैंसी रिस्पांडरों की समर्पित टीम

एमरजैंसी एम्बुलेंस फ्लिट की संख्या 371 हो गई

नयी एम्बुलेंसें शामिल करने से पंजाब (Punjab) के एमरजैंसी एम्बुलेंस फ्लिट की संख्या 371 हो गई है, जिससे इसकी जीवन रक्षक क्षमता में काफ़ी विस्तार हुआ है। इन नयी शामिल की एम्बुलेंसों में 7 ‘चाइल्ड मेमोरियल एम्बुलेंसें’ भी शामिल हैं जो इस साल 7 मई को समाना (पटियाला) में घटित सड़क हादसे में दुखदायी तौर पर अपनी जानें गंवाने वाले बच्चों की याद को समर्पित हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

अत्याधुनिक मैडीकल उपकरणों के साथ लैस यह एम्बुलेंसें क्षेत्र में एमरजैंसी रिस्पांस को मज़बूत करते हुए उन बच्चों को श्रद्धांजलि के तौर पर काम करेंगी। अन्य विवरण सांझे करते हुये डा. बलबीर सिंह ने बताया कि सभी नयी शामिल की गई एम्बुलेंसें अत्याधुनिक डाक्टरी उपकरणों के साथ लैस हैं।

MAJOR BOOST FOR EMERGENCY SERVICES IN PUNJAB WITH INDUCTION OF 46 NEW HI-TECH AMBULANCES
MAJOR BOOST FOR EMERGENCY SERVICES IN PUNJAB WITH INDUCTION OF 46 NEW HI-TECH AMBULANCES

जीवन-रक्षक दवाएँ और तुरंत रिस्पांस

जिनमें आक्सीजन और ऐंबू-बैग, जीवन-रक्षक दवाएँ और तुरंत रिस्पांस को यकीनी बनाने के लिए जीपीएस- आधारित ट्रेकिंग सिस्टम शामिल है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में एम्बुलेंसों सेवा पीड़ितों तक 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में पहुँच रही है, जोकि देश में सबसे बेहतर और अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के मुताबिक है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य रिस्पांस समय को 10 मिनट तक घटाना और यह यकीनी बनाना है कि गंभीर देखभाल सेवा गोल्डन ऑवर के अंदर मरीजों तक पहुँचे।’’ ज़िक्रयोग्य है कि 108 एम्बुलेंस सेवा जो पंजाब का सबसे भरोसेमन्द एमरजैंसी रिस्पांस नैटवर्क है, जिसने 2011 में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक 30 लाख से अधिक नागरिकों को सेवाओं दी हैं।

हर जरूरतमंद तक सेवाएं पहुंचाईं

हादसों, दिल की बीमारियों सम्बन्धी आपात स्थितियों, माताओं की स्वास्थ्य समस्याओं और हादसों के दौरान गंभीर देखभाल प्रदान की है। डा. बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘108 सेवा हमारी एमरजैंसी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की रीढ़ की हड्डी है। इन नयी एम्बुलेंसों से हम यह यकीनी बना रहे हैं कि हर जरूरतमंद तक सेवाएं पहुंचाईं जाएँ।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एमरजैंसी के बाद पहले घंटे को ‘‘गोल्डन ऑवर’’ माना जाता है, जहाँ समय पर डाक्टरी सहायता जानें बचा सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स ( ऐसऐसऐफ) के नज़दीकी तालमेल के साथ काम करने वाली 108 एम्बुलेंसों ने मौके पर तुरंत डाक्टरी सहायता प्रदान करके मौतों को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

MAJOR BOOST FOR EMERGENCY SERVICES IN PUNJAB WITH INDUCTION OF 46 NEW HI-TECH AMBULANCES
MAJOR BOOST FOR EMERGENCY SERVICES IN PUNJAB WITH INDUCTION OF 46 NEW HI-TECH AMBULANCES

एमरजैंसी रिस्पांडरों की समर्पित टीम

डा. बलबीर सिंह ने पैरामैडिकस, ड्राइवरों और एमरजैंसी रिस्पांडरों की समर्पित टीमों की उनकी अथक सेवा के लिए प्रशंसा भी की। बताने योग्य है कि ज़मीनी स्तर पर एमरजैंसी सेवाओं को मज़बूत करने के लिए नयी एम्बुलेंस पंजाब के अलग-अलग जिलों में तैनात की जाएंगी।

इन जिलों में बरनाला ( 1), बठिंडा ( 1), फरीदकोट (1), फतेहगढ़ साहिब (3), फाजिल्का (1), फ़िरोज़पुर (1), गुरदासपुर (2), होशियारपुर (1), जालंधर (1), कपूरथला (2), लुधियाना (4), मानसा (2), मोगा (2), मोहाली (2), मुक्तसर साहिब (1), मालेरकोटला (2), एस. एस. एस. नगर (2), पठानकोट (2), पटियाला (11), रूपनगर (1), संगरूर (2), तरन तारन (1) शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विजिलेंस ने करप्शन मामले में अफसर के स्टैनो को किया गिरफ्तार, 24 लाख कैश भी बरामद
Next Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में मत्था टेका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.