Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Ahmedabad Plane Crash: 27 साल में 2 बड़े प्लेन क्रैश, दोनों में 11A सीट पर बैठने वाला व्यक्ति जिंदा बचा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Ahmedabad Plane Crash: 27 साल में 2 बड़े प्लेन क्रैश, दोनों में 11A सीट पर बैठने वाला व्यक्ति जिंदा बचा

Mahabir
Last updated: June 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद (Ahmedabad) में हुए एअर इंडिया (Air India) के प्लेन क्रैश में कई लोगों की जान चल गई। इस फ्लाइट में केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से 241 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में केवल व्यक्ति जिंदा बचा, जो प्लेन की 11ए सीट पर बैठा था। गौर करने वाली बात ये है कि 27 साल पहले थाईलैंड (Thailand) में भी एक ऐसा ही प्लेन हादसा हुआ था, जिसमें जीवित बचा व्यक्ति भी 11ए सीट पर ही बैठा था।

Contents
  • सिंगर जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक
  • फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी
  • ‘हादसे के बाद भी लगता था डर’

सिंगर जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक

यूके की न्यूज वेबसाइट मिरर की खबर के मुताबिक, यह शख्स थाईलैंड (Thailand) का एक्टर और सिंगर जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक (Ruangsak Loychusak) था। लोयचुसाक ने 1998 में थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट बैंकॉक से आ रही थी और साउथ थाईलैंड के सूरत थानी शहर में लैंड करने वाली थी। लेकिन लैंडिंग के दौरान फ्लाइट हवा में ही रुक गई और फिर क्रैश हो गए थी।

Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इस प्लेन में 146 लोग सवार थे, जिसमें से 101 लोगों की मौत हो गई थी। जिंदा बचने वाले लोगों में लोयचुसाक भी थे। लोयचुसाक प्लेन की 11A सीट पर बैठे थे। जब अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचने वाले शख्स की कहानी मीडिया की सुर्खियां बनी, तब लोयचुसाक को भी इसके बारे में पता चला।

फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी

उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट कर जानकारी दी। बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ब्रिटिश-भारतीय नागरिक विश्वास कुमार रमेश की जान बच गई थी। विश्वास कुमार रमेश भी प्लेन की 11ए सीट पर बैठे थे और लोयचुसाक की तरह ही हादसे के बाद वहां से खुद चलकर निकले थे।

हालांकि ये मात्र एक संयोग है, दोनों हादसों की परिस्थिति में काफी फर्क है। थाई एयरवेज की फ्लाइट एयरबस A310 थी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी। इन दोनों में 11ए सीट की स्थिति, डिजाइन और लेआउट में काफी फर्क होता है। थाई एयरवेज हादसे में कई लोग जिंदा बचे थे। इसमें से एक लोयचुसाक भी थे। जबकि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जीवित बचने वाले विश्वास कुमार रमेश अकेले थे।

ruangsak loychusak
ruangsak loychusak

‘हादसे के बाद भी लगता था डर’

लोयचुसाक ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें अगले 10 साल तक फ्लाइट से सफर करने में परेशानी हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा खिड़की की तरफ देखता था और अगर कोई उसे बंद करता था, तो मुझे डर लगने लगता था। लोयचुसाक ने कहा कि मुझे आज भी उस वक्त की आवाज, गंध और दलदल के पानी का स्वाद याद है।

एक्सपर्ट मानते हैं कि जिस 11ए सीट पर विश्वास कुमार रमेश बैठे थे, वह फायर एग्जिट के पास थी। लेकिन हर दुर्घटना में यह सीट सुरक्षित नहीं होती है। दरअसल 11ए सीट हर विमान में अलग-अलग जगह पर होती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article NEET Results: पलक्षी ने NEET (UG) में 4392 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर इनोसेंट हार्ट्स का नाम किया रोशन
Next Article South Africa: साउथ अफ्रीका पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.