Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा तीर्थयात्रियों का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित 7 की मौत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा तीर्थयात्रियों का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित 7 की मौत

Mahabir
Last updated: June 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Helicopter Crash: हाल ही में अहमदाबाद (Ahmedabad) में हुए एअर इंडिया (Air India) का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों की जान चल गई। वही उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पीटीआई के अनुसार इसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत की सूचना है। यह हेलिकाॅप्टर आर्यन कंपनी का था। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था।

Contents
  • सारी सेवाएं बंद
  • CM धामी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया
  • हेलिकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण
  • विमान दुर्घटना की जांच करेगा ब्यूरो
Helicopter returning from Kedarnath crashes between Gaurikund and Sonprayag
Helicopter returning from Kedarnath crashes between Gaurikund and Sonprayag

सारी सेवाएं बंद

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान के चलते अभी सारी सेवाएं बंद हैं।बताया जा रहा है कि आज रविवार को सुबह लगभग 5:30 बजे हेलिकॉप्टर केदारनाथ (Kedarnath) से वापस गुप्तकाशी आ रहा था, इस बीच मौसम खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंच रही है।

CM धामी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया

जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि आज सुबह एक हेली मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर श्रीकेदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया।

पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री एवं एक शिशु भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।

हेलिकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण

  • कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – पायलट, निवासी जयपुर
  • विक्रम रावत – बीकेटीसी, निवासी रासी, ऊखीमठ
  • विनोद देवी – निवासी उत्तरप्रदेश, उम्र 66 वर्ष
  • तृष्टि सिंह – निवासी उत्तरप्रदेश, उम्र 19 वर्ष
  • राजकुमार सुरेश जायसवाल – निवासी गुजरात, उम्र 41 वर्ष
  • श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र
  • काशी – बालिका, उम्र 02 वर्ष, निवासी महाराष्ट्र

विमान दुर्घटना की जांच करेगा ब्यूरो

केदारनाथ में हुई हेलिकाॅप्टर की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो करेगा। अभी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण अभी सभी हेली सेवाएं स्थगित हैं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

बता दें कि इस यात्रा सीजन में केदारघाटी में यह तीसरी घटना हुई है। इससे पहले दो बार आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। बदरीनाथ और गंगोत्री में भी इस सीजन दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज मिथुन संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव की पूजा-अर्चना और अर्घ्य करें, पढ़ें पंचांग
Next Article Daily Horoscope: आज कई तरह के बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.